Move to Jagran APP

मधुबन में मुनि दीक्षा महोत्सव आज

जैन धर्मावलंबियों के प्रसिद्ध तीर्थस्थल मधुबन में बुधवार को जैनेश्वरी मुनि दीक्षा महोत्सव का आयोजन होगा।

By JagranEdited By: Published: Wed, 20 Mar 2019 12:38 AM (IST)Updated: Wed, 20 Mar 2019 12:38 AM (IST)
मधुबन में मुनि दीक्षा महोत्सव आज
मधुबन में मुनि दीक्षा महोत्सव आज

संवाद सहयोगी, पारसनाथ (गिरिडीह): जैन धर्मावलंबियों के प्रसिद्ध तीर्थस्थल मधुबन में बुधवार को जैनेश्वरी मुनि दीक्षा महोत्सव का आयोजन होगा। कार्यक्रम सौरभांचल परिसर में आयोजित होगा। मंगलवार को इसकी शुरुआत हुई। दोपहर में ही कई धाíमक विधियां पूरी की गई।

loksabha election banner

बताया जाता है कि बुधवार को भिड निवासी दीक्षार्थी ब्रहमचारी महेंद्र भैया मुनि दीक्षा ग्रहण करेंगे। इस अवसर पर कई धाíमक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। मंगलवार की दोपहर कार्यक्रम की शुरुआत गणध रवलय विधान और मेहंदी रस्म से हुई। इस क्रम में देर तक मंत्रोच्चार होता रहा। शाम में विनोही का आयोजन किया गया। बुधवार को सुबह आठ बजे से देवदर्शन व मुनि दीक्षा संस्कार का कार्यक्रम शुरू हो जाएगा। आयोजन श्री मुनिसुव्रतनाथ दिगंबर जैन मुनि ट्रस्ट की ओर से किया जा रहा है। दीक्षा आचार्य तन्मयसागर जी महाराज देंगे। प्रतिष्ठाचार्य छिदवाड़ा के शरद जी बनारसी हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.