Move to Jagran APP

स्कूल से घर लौट रही छठी की छात्रा को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म

Misbehavior. स्कूल से घर लौट रही छठी की छात्रा को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना झारखंड के गिरिडीह की है।

By Sachin MishraEdited By: Published: Fri, 11 Jan 2019 12:41 PM (IST)Updated: Fri, 11 Jan 2019 07:40 PM (IST)
स्कूल से घर लौट रही छठी की छात्रा को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म

गिरिडीह, जागरण संवाददाता। पीरटांड़ के एक सरकारी स्कूल से घर लौट रही छठी कक्षा की छात्रा को तीन युवकों ने बुधवार को करीब ढाई बजे अपहरण कर लिया। हैवानियत की हद पार करते हुए उसकी पिटाई कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। उसके शरीर व प्राइवेट पार्ट को जख्मी कर दिया। डरी-सहमी पीड़ित छात्रा गुरुवार को महिला थाना गिरिडीह पहुंचकर शिकायत की है। अभी वह गहरे सदमे में है। लड़की की प्रारंभिक चिकित्सकीय जांच में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की बात सामने आ रही है। इस दौरान उसकी पिटाई भी की गई। उसके प्राइवेट पार्ट को भी जख्मी कर दिया गया है।

loksabha election banner

शिकायत मिलते ही महिला थाना प्रभारी विध्यवासिनी सिन्हा ने बाल सुरक्षा समिति को पूरे प्रकरण की जानकारी दी। पीड़ित छात्रा को स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सीय जांच के लिए भेजा गया। वहां उसकी जांच की गई। शुक्रवार को भी जांच होगी। सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. बीएन झा ने बताया कि अब तक की जांच से ऐसा लग रहा है कि छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। उसके साथ मारपीट भी की गई है। सर व शरीर के अंदरूनी हिस्सों में काफी चोट के निशान मिले हैं। हालांकि स्पष्ट तौर पर जांच रिपोर्ट आने के बाद बता सकते हैं। बच्ची अभी काफी सदमे में है।

रातभर अपहर्ताओं के चंगुल में रही छात्रा

जानकारी के अनुसार, छात्रा अपने गांव से एक किलोमीटर दूर स्थित मध्य विद्यालय में कक्षा छह की छात्रा है। बुधवार को अपहरण के बाद अपहर्ताओं ने उसे रात भर बंधक बनाए रखा। छात्रा गुरुवार को किसी प्रकार उनकी पकड़ से सुबह निकली और थाना पहुंची। महिला थाना प्रभारी और बाल संरक्षण समिति के सदस्य उसे जांच के लिए चैताडीह अस्पताल ले गए। पीड़िता के परिजनों ने बताया कि बुधवार को पढ़ाई करने घर से स्कूल गई थी। स्कूल से लौटने के क्रम में रास्ते से तीन युवकों ने उसका अपहरण कर लिया। उसे बेहोश कर वाहन से जंगल की ओर ले गए। शाम तक जब बच्ची स्कूल से वापस नहीं आई तो उसकी खोजबीन की गई। बावजूद कहीं कोई पता नहीं चला।

दहशत में है छात्रा, पुलिस कर रही अपराधियों की तलाश

घटना से बच्ची बेहद दहशत में है। उसका कहना है कि उसे बेहोशी की हालत में कहां ले जाया गया, उसे कुछ याद नहीं है। न ही वह तीनों युवकों को पहचान सकी है। सूचना मिलते ही पीरटांड़ थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार राय भी अस्पताल आए और पीड़िता का बयान लिया। अपराधियों की तलाश में पुलिस जुट गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि दुष्कर्म होने की बात पीड़िता ने बताई है। चिकित्सकीय जांच हो रही है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.