Move to Jagran APP

रघुवर सरकार फेल, अब हेमंत पर टिकी उम्मीदें

संस, जमुआ (गिरिडीह): जमुआ के डाकबंगला परिसर में झारखंड मुक्ति मोर्चा की बैठक बुधवार को पूर्व सीएम हे

By JagranEdited By: Published: Wed, 06 Feb 2019 11:35 PM (IST)Updated: Wed, 06 Feb 2019 11:35 PM (IST)
रघुवर सरकार फेल, अब हेमंत पर टिकी उम्मीदें
रघुवर सरकार फेल, अब हेमंत पर टिकी उम्मीदें

संस, जमुआ (गिरिडीह): जमुआ के डाकबंगला परिसर में झारखंड मुक्ति मोर्चा की बैठक बुधवार को पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की संघर्ष यात्रा की तैयारी को लेकर हुई। प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार राय ने अध्यक्षता की। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सोनी चौरसिया ने कहा कि रघुवर सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। इससे जनता त्रस्त है। अब उम्मीद हेमंत पर टिकी हुई है। एकमात्र विकल्प मुख्यमंत्री के रूप में सोरेन ही हैं। विधानसभा प्रभारी प्रदीप हाजरा ने कहा कि इस सरकार का पतन सुनिश्चित है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री व झामुमो के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष की आहूत छोटानागपुर प्रमंडल संघर्ष यात्रा की विस्तृत जानकारी दी। कहा कि 12 फरवरी को राजधनवार में संबोधन व झारखंडधाम में पूजा अर्चना के बाद व्यावसायिक मंडी रेंबा में उनका भव्य अभिनंदन होगा। जमुआ चौक पर शाम 6 बजे आम आवाम को वे संबोधित करेंगे। प्रखंड को चार जोन में बांटकर कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम की जिम्मेदारी सौंपी गई।

loksabha election banner

संचालन योगेश पांडेय ने किया। मौके पर अशोक वर्मा, दिनेश मंडल, रवींद्र कुमार ¨सह, दिलीप हजरा, उमेश कुमार पासवान, लट्टू पांडेय, उमेश राय, दामोदर यादव, रघुनाथ ¨सह, सहदेव प्रसाद ¨सह, राजकुमार राम, शक्ति हजरा, अहमद अंसारी, गाजो हजरा, शिव हजरा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.