जनता को तबाह कर रही भाजपा सरकार : दीपंकर
लोक सभा चुनाव में जिस प्रकार भाजपा के पक्ष में माहौल था आज वह नही है जिसका प्रत्यक्ष प्रमाण महाराष्ट्र और हरियाणा का चुनाव में दिख रहा है उक्त बातें दीपांकर भट्टाचार्य ने अपने सम्बोधन में कहा ।कहा कि भाजपा सरकार लोंगो को तबाह करने में जुटी हुई है नोटबन्दी होने से पूरे बाजार में मंदी छा गयी है ।जब जब पारा शिक्षकों आंगनबाड़ी कर्मियों ने अपने हक के लिए लड़ाई लड़ी है तब तब भाजपा सरकार द्वारा लाठियां चटकाई है ।उन्होंने कहा कि झारखण्ड राज्य से रघुवर सरका
धनवार (गिरिडीह) : लोकसभा चुनाव में जिस प्रकार भाजपा के पक्ष में माहौल था, वैसा आज नहीं है। इसका प्रत्यक्ष प्रमाण महाराष्ट्र और हरियाणा का चुनाव है। ये बातें भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने कही। वे सोमवार को धनवार के गांधी चौक स्थित सर्कस मैदान में भाकपा माले की ओर से आयोजित कार्यकर्ता कन्वेंशन को संबोधित कर रहे थे। कहा कि भाजपा सरकार लोगों को तबाह करने में जुटी हुई है। नोटबंदी से पूरे बाजार में मंदी छा गई है। जब-जब पारा शिक्षकों व आंगनबाड़ी कर्मियों ने अपने हक के लिए लड़ाई लड़ी है तब-तब भाजपा सरकार ने लाठियां चटकाई हैं। रघुवर सरकार से छुटकारा पाने के लिए राज्य की जनता कमर कसकर तैयार है। कहा कि छत्तीसगढ़ के लोगों ने भाजपा को यह एहसास करा दिया है कि अब भाजपा से उनका मोहभंग हो चुका है और वे बदलाव चाहते हैं। झारखंड के लोग भी इस बार के चुनाव में रघुवर सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेंगे। स्थानीय विधायक राजकुमार यादव ने कहा कि धनवार विधानसभा क्षेत्र का चहुमुखी विकास करना उनकी प्राथमिकता है। इसमें वे कभी भी पीछे नहीं हटेंगे। मोदीराज में सभी सरकारी विभाग का निजीकरण किया जा रहा है, जिससे सरकारी नौकरी समाप्त हो रही है। पारा शिक्षकों को परीक्षा के नाम पर परेशान किया जा रहा है। आंगनबाड़ी कर्मियों को भी परेशान किया जा रहा है।
पूर्व विधायक विनोद सिंह ने कहा कि मजबूत व स्थायी सरकार के नाम पर रघुवर सरकार ने झारखंड में मोर्चा संभाला था। पिछले पांच सालों में जल, जंगल व जमीन को नहीं बदला बल्कि लूट का रास्ता कैसे चौड़ा हो इसके लिए काम किया। रघुवर सरकार ने राज्य के किसानों, दलितों, पिछड़ों व अकलियतों को धोखा देने का काम किया है। झारखंड के बेरोजगार डिग्री लेकर घूम रहे हैं वहीं दूसरे राज्य के लोग यहां सरकारी नौकरी कर रहे हैं। मौके पर रामेश्वर चौधरी, जिला कमेटी सदस्य विनय संथालिया, रेखा अग्रवाल, रामदेव यादव, जयनारायण यादव, अशोक मिस्त्री, मुन्ना राणा, बैद्यनाथ यादव, राजकुमार दास समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।