पंसस की बैठक में उठा अवैध निकासी का मामला
जमुआ (गिरिडीह) : पंचायत समिति सदस्यों की मासिक बैठक शुक्रवार को प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थि
जमुआ (गिरिडीह) : पंचायत समिति सदस्यों की मासिक बैठक शुक्रवार को प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित सभागार में प्रमुख सुलोचना देवी की अध्यक्षता में हुई। इसमें बीते 28 मई को पारित 37 प्रस्तावों पर समीक्षा की गई। किस किस विभाग के विरुद्ध जिला को लिखा गया इसकी कॉपी की मांग की गई। बीडीओ ने कहा कि कुछ मामले की सही रिपोर्ट नहीं आई है।
उप प्रमुख चंद्रशेखर कुमार राय ने मुर्गी, गाय एंव बकरी शेड निर्माण में मनरेगा के मानक प्रावधान का उल्लंघन करने का मामला उठाया। कहा कि यह मामला प्रकाश में आने के बाद भी अवैध रूप से इन योजनाओं की राशि की निकासी की जा रही है। रेम्बा और पांडेयडीह के पंसस ने सदन में प्रस्ताव लाते हुए कहा कि विद्यऊत कर्मियों का जमुआ पवार सब स्टेशन में अपना राज है। रेम्बा मुख्य मार्ग में बिजली का तार जमीन पर से होकर जाता है। कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। कनीय अभियंता और सहायक अभियंता का सरकारी टेलीफोन बंद रहता है। विभाग कार्यशैली में बदलाव लाए नहीं तो आरपार को लड़ाई होगी। पंसस मीणा दास एंव लक्ष्मी देवी ने सदन में जमुआ चौक पर डॉ. भीम राव अम्बेडकर की आदमकद प्रतिमा लगाने का प्रस्ताव दिया। नावाडीह पंसस माथुरा प्रसाद कुशवाहा, हीरा देवी, कुलदीप शरण, गीता देवी, कृति देवी, सोनियां देवी, इस्लाम अंसारी, रमेश कुमार कुशवाहा, अहिल्या मांझी, अशोक कुमार शर्मा, प्रयाग यादव, जय प्रकाश शर्मा, जेएसएस रविशंकर पासवान, जेई कामदेव उरांव, बीपीओ हेमलता कुमारी, डॉ नवीन कुमार, आरएन ¨सह आदि मौजूद थे।