Move to Jagran APP

कई विभागों के कर्मचारी सेवानिवृत्त, शुरू हुई जिंदगी की नई पारी

जागरण टीम, गिरिडीह: विभिन्न सरकारी विभागों में कार्यरत दर्जनाधिक कर्मी गुरुवार को सेवाि

By JagranEdited By: Published: Thu, 31 Jan 2019 11:34 PM (IST)Updated: Thu, 31 Jan 2019 11:34 PM (IST)
कई विभागों के कर्मचारी सेवानिवृत्त, शुरू हुई जिंदगी की नई पारी
कई विभागों के कर्मचारी सेवानिवृत्त, शुरू हुई जिंदगी की नई पारी

जागरण टीम, गिरिडीह: विभिन्न सरकारी विभागों में कार्यरत दर्जनाधिक कर्मी गुरुवार को सेवानिवृत्त हुए। न्यायालय, उपायुक्त कार्यालय, कॉलेज से लेकर प्रखंड कार्यालयों में इन कर्मियों को समारोह आयोजित कर विदाई दी गयी। विदाई समारोह में सहकर्मी भावुक हो गए।

loksabha election banner

व्यवहार न्यायालय के दो कर्मचारी रामदेव तुरी और हरेंद्र ¨सह ने गुरुवार को अवकाश प्राप्त किया। इसे लेकर कर्मचारी महासंघ ने एक विदाई समारोह आयोजित किया। प्रधान जिला जज राजेश कुमार वैश्य ने दोनों को विदाई दी। मौके पर कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश एससी जायसवाल, जिला जज कुमार दिनेश, डीसी मिश्रा, रमेश चंद्रा, बिनोद कुमार ¨सह, एसीजीम बिमलेश कुमार सहाय, सब जज शंकर महाराज, नीरजा आश्री, डालसा के सचिव मनोरंजन कुमार, रजिस्ट्रार रंजय कुमार समेत सभी न्यायिक दंडाधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।

अभियोजन कार्यालय के प्रधान सहायक बिनोद कुमार सिन्हा के रिटायर होने पर उन्हें लोक अभियोजक सुनीलचंद्र श्रीवास्तव, एपीपी अजय साह, विजय साह, रविशंकर चौधरी, मनोज ¨सह, एसके दास, सर्वेश आनंद ¨सह, सेल प्रभारी रामलाल राम, पूर्व पीपी सुरेश उपाध्याय आदि ने विदाई दी।

समाहरणालय में प्रभारी उपायुक्त सह उप विकास आयुक्त मुकुंद दास ने गुरुवार को सेवानिवृत्त कर्मियों को उपहार देकर सम्मानित किया एवं उनके भविष्य की बेहतरी की कामना भी की।

अनुमंडल कार्यालय के गोपनीय से अशोक कुमार, सामान्य शाखा से कृष्ण मुरारी व रामप्रसाद राम भी गुरुवार को ही सेवानिवृत्त हुए हैं। गिरिडीह कॉलेज के वाणिज्य विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. रविकृष्ण एवं डॉ. धनेश्वर रजक सेवानिवृत्त हो गए। प्राचार्य डॉ. अजय मुरारी ने इन दोनों के स्वस्थ एवं दीर्घायु होने की कामना की। इस अवसर पर डॉ. अशोक, डॉ. अनुज कुमार, डॉ. एस पी सिन्हा, डॉ. दीपाली, डॉ. मृगेंद्र ने उनके कार्यकाल की सराहना की। मंच संचालन डॉ. बलभद्र ने और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. अनुज ने किया।

सरिया मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक सेवानिवृत्त: मध्य विद्यालय सरिया के प्रधानाध्यापक जागेश्वर प्रसाद मंडल सेवानिवृत्त हो गए। प्रमुख रामपति प्रसाद, शिक्षक प्रमोद समेत अन्य ने समारोह के संबोधित किया। अध्यक्षता टेकलाल मंडल ने तथा संचालन शिक्षक तरुण बनर्जी ने स्वरचित शेरो-शायरी से किया। मौके पर नकुल मंडल, मथुरा दुसाद, शोभा देवी, धर्म राम, आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी विपिन कुमार, प्रवीण कुमार, नंदलाल मंडल, डोमन प्रसाद, भुनेश्वर मंडल, प्रणय कुमार, गुलाब राम, राम प्रसाद महतो आदि थे।

खोरीमहुआ: आदर्श कॉलेज राजधनवार में गुरुवार को प्राचार्य सुखदेव ¨सह की अध्यक्षता में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इतिहास विभाग के अध्यक्ष प्रफुल्ल कुमार ¨सह सेवानिवृत्त हुए हैं। शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं ने उनकी कर्तव्यनिष्ठा तथा सादगीपूर्ण व्यक्तित्व की सराहना की।

देवरी: देवरी अंचल में कार्यरत नाजिर लारेंस मुर्मू के सेवानिवृत्त होने पर गुरुवार को उन्हें विदाई दी गई। बीडीओ कुमार देवेश द्विवेदी ने कहा कि मुर्मू ने हमेशा लगन से अपने कार्यो व दायित्वों का निर्वहन किया। मौके पर अराजपत्रित कर्मचारी संघ के यमुना हजाम, अंचल कार्यालय के प्रधान सहायक संजय कुमार पांडेय, प्रखंड कार्यालय के प्रधान सहायक परमेश्वर यादव, सहायक शहजादा आलम, कनीय अभियंता विमल कुमार, कृष्ण मुरारी पप्पू आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.