सैकड़ों लोगों ने ली भाकपा माले की सदस्यता
गावां प्रखंड अंतर्गत पटना पंचायत के श्रीराम गांव में गुरुवार को भाकपा माले की ओर से मिलन समारोह का आयोजन किया गया। मौके पर मुख्य रूप से पूर्व विधायक राजकुमार यादव उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता चंदन दास व संचालन पंचायत सचिव महेंद्र यादव ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक श्री यादव ने कहा कि भाकपा माले एक ऐसी पार्टी है जो तीन सौ 65 दिन गरीब व दलित शोषित परिवारों के साथ कंधे से मिलाकर कंधे के साथ
गावां : गावां प्रखंड अंतर्गत पटना पंचायत के श्रीराम गांव में गुरुवार को भाकपा माले की ओर से मिलन समारोह का आयोजन किया गया। मौके पर पूर्व विधायक राजकुमार यादव उपस्थित थे। अध्यक्षता चंदन दास व संचालन पंचायत सचिव महेंद्र यादव ने किया। पूर्व विधायक ने कहा कि बाबूलाल मरांडी ने जनता के जानादेश के साथ विश्वासघात किया है। सैकड़ों लोगों ने भाकपा माले पर आस्था जताते हुए इसकी सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण करनेवाले सभी लोगों को पूर्व विधायक ने पार्टी की झंडा देकर गर्मजोशी से स्वागत किया।
मौके पर सकलदेव यादव, महेंद्र यादव, चांदो दास, सुनील दास, महेंद्र रविदास, राजेंद्र रविदास, रघु चौधरी समेत कई उपस्थित थे।
देवरी : प्रखंड भाकपा माले कमेटी की बैठक पार्टी कार्यालय थाना मोड़ में की गई। अध्यक्षता प्रखंड सचिव रामकिशुन यादव ने की। सदस्यता नवीकरण करने एवं भर्ती करने का निर्णय लिया गया। शाखा सम्मेलन, लोकल कमेटी का सम्मेलन एवं प्रखंड सम्मेलन मार्च के अंदर करने का फैसला लिया गया तथा 24 फरवरी को जमुआ में आहूत विधानसभा स्तरीय कार्यशाला में देवरी से सैकड़ों कार्यकर्ता भाग लेंगे। मौके पर बगोदर के विधायक विनोद कुमार सिंह, धनवार के पूर्व विधायक राजकुमार यादव, जमुआ विस के नेता अशोक पासवान, उसमान अंसारी, मुस्तकीम अंसारी, मंसूर अंसारी, कैलाश पंडित, सुनील राय, रफीद अंसारी, जाहो दास, रामा दास आदि शामिल थे।