विधायक ने पीरटांड़ के मंदिरों में मत्था टेका
-संस पीरटांड़ (गिरिडीह) प्रखंड क्षेत्र में दुर्गापूजा की धूम मची है। प्रखंड के पालगंज चिरक
-संस, पीरटांड़ (गिरिडीह): प्रखंड क्षेत्र में दुर्गापूजा की धूम मची है। प्रखंड के पालगंज, चिरकी, मधुबन, हरलाडीह, कुड़को, खुखरा व विशुनपुर में प्रतिमा स्थापित की गई है। शनिवार को सभी जगह शांतिपूर्ण वातावरण में दुर्गापूजा का महाष्टमी व्रत मनाया गया। सुबह से ही पूजा अर्चना को लेकर लोग कतार में लगे थे। दोपहर तक मंदिरों में काफी भीड़ देखी गई। गिरिडीह के विधायक सुदिव्य कुमार सोनू व आजसू जिला अध्यक्ष गुड्डू यादव ने दुर्गा मंडपों में मत्था टेका। वे लोग पालगंज, खुखरा, हरलाडीह व कुड़को भी पहुंचे। पूजा करने के बाद पूजा समिति को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया। बता दें कि कोरोना संक्रमण के चलते सादगी से पूजा मनाई जा रही है। पूजा कमेटियां सरकार के निर्देश का पालन करने पर ही मंदिरों में प्रवेश की अनुमति दे रही हैं। मंदिर के मुख्य गेट पर बैरीकेडिंग की गई है। प्रत्येक दिन थाना प्रभारी मंदिरों का जायजा ले रहे हैं और कमेटी के लोगों से मिलकर कई निर्देश दे रहे हैं। थाना प्रभारी अनिश पांडेय, एसआई चंदन सिंह,खुखरा थाना प्रभारी सोमा उरांव, एसआई नितिन झा आदि मंदिरों में जाकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। दुर्गा पूजा समिति में रविरंजन सिंह, संजय महतो, केशव पाठक, राजेश रंजन सिन्हा आदि पूजा को संपन्न कराने में लगे हुए हैं। उनके साथ महावीर मुर्मू, राधेश्याम मदक, बिरजू मरांडी, अंबिका राय, नीलकंठ महतो, युवराज महतो, मेराज आलम, भुनेश्वर महतो, कौलेश्वर दास, योगेंद्र तिवारी, प्रसादी महतो, राजेश पांडेय भी थे।