विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 05, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बोकारो और गिरिडीह में हथियार के बल पर लाखों की डकैती

By Sachin MishraEdited By:
Published: Wed, 05 Jul 2017 09:54 AM (IST)Updated: Wed, 05 Jul 2017 10:00 AM (IST)

हथियार के बल पर लाखों की डकैती का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

बोकारो और गिरिडीह में हथियार के बल पर लाखों की डकैती
बोकारो और गिरिडीह में हथियार के बल पर लाखों की डकैती

बोकारो/गिरिडीह। झारखंड के बोकारो और गिरिडीह में हथियार के बल पर लाखों की डकैती का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

पहली घटना बोकारों के परसाटांड़ की है। यहां दुग्दा थाना क्षेत्र के परसाटांड़ में चाकू और तलवार का भय दिखा कर 7 लाख की डकैती हुई। गृहस्वामी दिलीप साव समेत घर के अन्य सदस्यों को बंधक बना डकैतों ने बीती रात इस घटना को अंजाम दिया। डकैत घर का मुख्य दरवाजा तोड़ कर अंदर गए थे।

दूसरी घटना गिरिडीह की है। यहां बिरनी थाना क्षेत्र के चितखारो में हथियारबंद डकैतों ने मेघन महतो समेत उसके चार भाइयों के आवास पर भीषण डकैती की।

डकैतों ने 80 हजार रुपये नगद, जेवरात समेत दो लाख रुपये से अधिक की संपत्ति लूट ले गए। डकैत दरवाजा तोड़कर घर के अंदर घुसे और हथियार के बल पर घर में मौजूद लोगों को अपने कब्जे में कर लिया।⁠⁠⁠⁠ 

डकैतों ने मेघन महतो, सुखदेव महतो, गणपत महतो एवं रूपलाल महतो के दरवाजा तोड़कर घुसने के बाद घर में मौजूद सभी लोगों के हाथ-पांव बांध दिए। इसके बाद करीब दो घंटे आराम से लूटपाट की। डकैतों के जाने के बाद हल्ला सुनकर गांव के लोग पहुंचे और सभी को मुक्त कराया।⁠⁠⁠⁠

यह भी पढ़ेंः नक्सलियों की पिटाई से युवक की मौत, कई घायल

यह भी पढ़ेंः शादी का झांसा देकर नाबालिग से जबरन बनाए संबंध, गिरफ्तार