Move to Jagran APP

अवैध पत्थर खदान में मजदूर की दबकर मौत

अवैध पत्थर खदान में काम करने के दौरान एक मजदूर की मौत हो गई। घटना वन सीमा क्षेत्र में लम्बिया पहाड़ में संचालित अवैध खदान में हुई।

By JagranEdited By: Published: Tue, 09 Apr 2019 11:50 PM (IST)Updated: Wed, 10 Apr 2019 07:58 AM (IST)
अवैध पत्थर खदान में मजदूर की दबकर मौत
अवैध पत्थर खदान में मजदूर की दबकर मौत

संस, तिसरी (गिरिडीह): अवैध पत्थर खदान में काम करने के दौरान एक मजदूर की मौत हो गई। घटना वन सीमा क्षेत्र में लम्बिया पहाड़ में संचालित अवैध खदान में हुई। मृतक गड़कुरा पंचायत के महादेवटांड़ निवासी 50 वर्षीय सोमरा बास्के था। उसकी मौत से परिजनों व गांव में शोक व्याप्त है। सोमरा के चार बच्चे हैं।

loksabha election banner

बताया जाता है कि महादेवटांड़ गांव की उत्तर दिशा में वन सीमा पर स्थित लम्बिया पहाड़ में पत्थर का उत्खनन कई माह से किया जा रहा है। सोमरा बास्के मंगलवार सुबह पत्थर निकालने गया था। इस दौरान पत्थर का रेती धंसने से वह दब गया। सूचना मिलने पर आनन-फानन में परिजनों ने पत्थर हटा कर बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक के समधी जोसेफ हांसदा ने कहा कि पत्थर धंसने की जानकारी हुई, लेकिन खंती लेने के चक्कर में उसने मौत को गले लगा लिया। खंती यदि नहीं लेता और शीघ्र ही वहां से हट जाता तो बच सकता था।

बताया गया कि उक्त खदान से लोकल पेटी ठेकेदार पत्थर तोड़वा कर बोल्डर ले जाता है। वह गुमगी का रहने वाला है। घर बनाने के लिए ग्रामीण भी पत्थर ले जाते हैं। उक्त खदान में मजदूरों से पत्थर निकलवाकर सड़क, पुल, पुलिया आदि के निर्माण में खपाया जाता है, जिससे वन विभाग को लाखों रुपये की क्षति हो रही है।

तिसरी बिट कार्यालय के उपवन परिसर पदाधिकारी सिकंदर पासवान ने कहा कि घटना की जानकारी मिली है। इसकी जांच कर दोषी पर कार्रवाई की जाएगी। पत्थर का अवैध उत्खनन नहीं करने दिया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.