Move to Jagran APP

बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए दान दी पुरस्कार की राशि

संवाद सहयोगी, बगोदर (गिरिडीह): बेको पश्चिमी पंचायत अंतर्गत कन्या मध्य विद्यालय के मैदान में सोम

By JagranEdited By: Published: Mon, 03 Sep 2018 07:04 PM (IST)Updated: Mon, 03 Sep 2018 07:04 PM (IST)
बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए दान दी पुरस्कार की राशि

संवाद सहयोगी, बगोदर (गिरिडीह): बेको पश्चिमी पंचायत अंतर्गत कन्या मध्य विद्यालय के मैदान में सोमवार को बेको के ¨हदू नवयुवक संघ ने जन्माष्टमी के मौके पर मटका फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत बेको पूर्वी के मुखिया सह विधायक प्रतिनिधि टेकलाल चौधरी व भाजयुमो कार्यसमिति सदस्य शशि कुमार ने कृष्ण भगवान की विधिवत पूजा आरती कर की। प्रतियोगिता में दर्जनों गांव के प्रतिभागियों ने भाग लिया। 20 फुट की ऊंचाई पर लटके मटके को फोड़ बेको बनियांटोला की टीम ने 2001 रुपये का नगद पुरस्कार जीता। हालांकि टीम ने इस राशि को केरल बाढ़ पीड़ित फंड में जमा कर दिया।

loksabha election banner

मौके पर विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष संजय सोनी, भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रवीण पटेल, बेको पश्चिमी के उप मुखिया प्रतिनिधि चानेश्वर साव, आयोजनकर्ता उमेश कुमार, नीलकंठ साव, जितेन्द्र साव, रमेश साव, भीमसेन महतो, नारायण महतो, नंदकिशोर महतो आदि थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.