पंचायत सचिव संघ ने किया कार्य बहिष्कार
गिरिडीह: झारखंड राज्य पंचायत सचिव संघ की जिला ईकाई के आह्वान पर बुधवार से अनिश्चितकालीन
गिरिडीह: झारखंड राज्य पंचायत सचिव संघ की जिला ईकाई के आह्वान पर बुधवार से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार आंदोलन शुरू हो गया। संघ के सदस्यों ने चार सूत्री मांगों की सुनवाई होने तक कार्य बहिष्कार करने का ऐलान किया है। कार्य बहिष्कार पर जाने से पूर्व संघ के सदस्यों ने धरना भी दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष काशीनाथ प्रसाद ने की। इस दौरान चार सूत्री मांगों को लेकर दो दिवसीय भूख हड़ताल कार्यक्रम के बाद भी मांगें नहीं माने जाने पर 20 जून से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार पर चले गए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री अशोक कुमार ¨सह ने कहा कि जिले में तीन तीन पंचायत सचिवों की पिटाई असामाजिक तत्वों द्वारा किया गया लेकिन प्रशासन अब तक मौन है। अरोपितों की अब तक गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है जो पुलिस प्रशासन की असंवेदनशीलता को दर्शाता है। पुलिस की मिली भगत से आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। थाना प्रभारी आरोपियों की गिरफ्तारी करने के बजाय समझौता कराने के लिए पीड़ित पर दबाव बना रहे हैं। संघ इसे कभी बर्दास्त नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि पंचायत सचिव दुलारचंद प्रसाद कुशवाहा को योजना स्थल पर बुलाकर सरकारी योजना मद का चेक जबरन कटवा लिया गया जबकि बेंगाबाद में पंचायत सचिव मतलु बेसरा को कार्य के दौरान पंचायत सचिवालय में मारपीट कर जख्मी कर दिया गया। वहीं धनवार प्रखंड के पंचायत सचिव जानदेव प्रसाद यादव के साथ भी मारपीट की घटना घटी जिसकी प्राथमिकी भी थाने में दर्ज की गई है लेकिन आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। कार्यक्रम को रूपलाल महतो, सदानंद प्रसाद, झरी राय, सेवाराम तुरी, हीरालाल टुडू, लखन प्रसाद रजक, जमुना हजाम, अशोक गोप, तुलसी पंडित, अजय कुमार, तैयब अंसारी, चेतलाल वर्मा के अलावे अन्य ने भी संबोधित किया।