विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kalpana Soren: कल्पना सोरेन ने बनाया रिकॉर्ड; ऐसा करने वाली पहली महिला बनीं, हेमंत सोरेन का सपना किया साकार

Published: Wed, 05 Jun 2024 06:36 PM (IST)

Jharkhand News गांडेय विधानसभा उपचुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी झामुमो प्रत्याशी कल्पना सोरेन ने जीत दर्ज की ...और पढ़ें

गांडेय सीट पर कल्पना सोरेन ने बनाया रिकॉर्ड (जागरण)
गांडेय सीट पर कल्पना सोरेन ने बनाया रिकॉर्ड (जागरण)

HighLights

  1. कल्पना सोरेन ने झामुमो का सपना किया साकार
  2. कल्पना सोरेन ऐसा करने वाली पहली महिला बनी

प्रमोद चौधरी, गिरिडीह। Jharkhand Election Result 2024: गांडेय विधानसभा उपचुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी झामुमो प्रत्याशी कल्पना सोरेन ने जीत दर्ज की है। उन्होंने भाजपा के दिलीप वर्मा को पराजित किया है। गांडेय के विधायक सरफराज अहमद के इस्तीफे के कारण 20 मई को गांडेय विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान हुआ था। 

कल्पना सोरेन (Kalpana Soren) ने हेमंत सोरेन के जेल जाने के बाद पूरी तरह से चुनावी मैदान में उतरकर मोर्चा संभाले रखा और जनता के बीच में जाती रहीं। उन्होंने यह चुनाव जीतकर झामुमो का सपना साकार किया।

कल्पना  सोरेन ने बनाया ये रिकॉर्ड

दरअसल, गांडेय लोकसभा क्षेत्र जब से अस्तित्व में आया उसके बाद से यहां किसी महिला ने चुनाव में जीत दर्ज नहीं की। वह चुनाव में जीत दर्ज करने वाली पहली महिला बनीं।

1977 में अस्तित्व में आया गांडेय विधानसभा क्षेत्र

गिरिडीह जिले का गांडेय विधानसभा क्षेत्र वर्ष 1977 में अस्तित्व में आया था। उसके बाद कई चुनाव हुए, लेकिन कोई भी महिला प्रत्याशी इस सीट से चुनाव नहीं जीत पाई। भाजपा से पूनम प्रकाश व बतौर निर्दलीय कर्मिला टुडू भी इस सीट से भाग्य आजमा चुकी थी। अबकी इस सीट पर हुए उपचुनाव मैदान में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने पहली बार मैदान में उतरी और विजयी हो गई। इस तरह गांडेय से वह पहली महिला विधायक भी बन गईं।

उन्होंने भाजपा के प्रत्याशी दिलीप वर्मा को 27149 मतों से हराकर झामुमो की कल्पना को भी साकार कर गईं। यहां चुनाव में जीत का आधार भ्रष्टाचार बनाम विकास का मुद्दा बना। वर्तमान में सरफराज अहमद के त्यागपत्र के बाद इस सीट पर उपचुनाव 20 मई को हुआ। सरफराज ने कल्पना के लिए यह सीट खाली की थी।

2009 में बीजेपी ने बनाया था प्रत्याशी

हालांकि, इस सीट पर अब तक विभिन्न दलों ने महिलाओं को प्रत्याशी बनाने में ज्यादा रुचि नहीं दिखाई थी। वर्ष 2009 में भाजपा ने पूनम प्रकाश को प्रत्याशी बनाया था, लेकिन कांग्रेस-जेवीएम गठबंधन का उम्मीदवार विजयी हुआ। इस बीच निर्दलीय के रूप में कर्मिला टुडू ने भी किस्मत आजमाया। विधानसभा क्षेत्र बनने के बाद अब तक 10 चुनाव हुए। इस उपचुनाव को लें तो यह 11वां चुनाव था।

इनमें पांच बार झारखंड मुक्ति मोर्चा को जीत मिली थी। छठी बार कल्पना ने जीत दिलाई। पहले चार बार सालखन सोरेन और एक बार सरफराज अहमद झामुमो से विजयी हुए। सरफराज अहमद कांग्रेस के टिकट से भी दो बार जीते थे। कांग्रेस व झामुमो का इस सीट पर दबदबा रहा। हालांकि भाजपा को भी यहां से तीन बार जीत मिली है। भाजपा उम्मीदवार लक्ष्मण स्वर्णकार ने इस सीट से दो बार और प्रो जयप्रकाश वर्मा एक बार विजयी हुए।

2000 से लेकर 2024 तक का रिकॉर्ड

वर्ष : 2024 

झामुमो : कल्पना सोरेन : 109827

भाजपा : दिलीप कुमार वर्मा : 82678

निर्दलीय : अर्जुन बैठा : 6960

2019

झामुमो : डा. सरफराज अहमद : 65023 मत

बीजेपी : जेपी वर्मा : 56168 मत

2014

भाजपा : जेपी वर्मा : 48838

झामुमो : सालखन सोरेन : 38559

कांग्रेस : सरफराज अहमद : 35727

2009

कांग्रेस : सरफराज अहमद : 39625

झामुमो : सालखन सोरेन : 31170

भाजपा : पूनम प्रकाश : 21863

2004

झामुमो : सालखनल सोरेन : 36849

राजद सरफराज अहमद : 35337

भाजपा : लक्ष्मण स्वर्णकार : 32545

वर्ष : 2000

झामुमो : सालखन सोरेन : 35375

भाजपा : लक्ष्मण स्वर्णकार : 26457

कांग्रेस : सरफराज अहमद : 19693

यह भी पढ़ें

Jharkhand Election Result 2024: झारखंड में BJP को मिला एक और दर्द, पीएम मोदी को सोचने पर कर देगा मजबूर

Lok Sabha Election 2024: झारखंड में रणनीतिक बढ़त लेने में सफल रही कांग्रेस, झामुमो के साथ इन सीटों पर दिखाया दम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।