Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Kalpana Soren: ...और मंच पर रो पड़ीं कल्पना सोरेन, बोलीं- हेमंत को जेल भेजने का बदला विधानसभा चुनाव में लेना

    By Mujataba AnsariEdited By: Yogesh Sahu
    Updated: Mon, 09 Sep 2024 04:59 PM (IST)

    Kalpana Soren Crying Photos झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने रविवार को चार सड़कों का शिलान्यास कर इलाके की जनता को सौगात दी। इस दौरान उन्होंने पार्टी की ओर से आयोजित सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया। अपने संबोधन के दौरान कल्पना बोलते-बोलते मंच पर ही रो पड़ीं। आंखों से आंसू छलकने के बाद उन्होंने खुद को संभाला।

    Hero Image
    Kalpana Soren Crying Photo: और मंच पर ही रो पड़ीं गांडेय विधायक कल्पना सोरेन।

    जागरण संवाददाता, गिरिडीह। Jharkhand Politics: गांडेय की विधायक कल्पना सोरेन (Kalpana Murmu Soren) ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जेल भेजे जाने का बदला विधानसभा चुनाव में लेने के लिए झामुमो कार्यकर्ताओं को आह्वान किया है। इस दौरान कल्पना सोरेन अपने संबोधन के दौरान मंच पर ही रो पड़ीं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने कहा है कि मेरे पति हेमंत सोरेन को एक साजिश के तहत जेल भेजा गया। इसका दुख एक-एक कार्यकर्ता ने पांच महीना तक झेला है। इसी का परिणाम है कि लोकसभा चुनाव में झामुमो गठबंधन को पांच सीटें मिलीं।

    विपक्ष के सपनों को आपने चूर किया है। इस बार विधानसभा चुनाव में विपक्षियों का सूपड़ा साफ कर हेमंत सोरेन को जेल भेजे जाने का बदला लेना है।

    महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर दिया जोर

    कल्पना रविवार को गिरिडीह के नगर भवन में झारखंड युवा मोर्चा का सम्मेलन सह कार्यशाला को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने संगठन में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया।

    कहा, अगर कार्यकर्ता मजबूत नहीं हों तो पार्टी मजबूत नहीं हो सकती। आपलोगों की मेहनत के कारण आज मैं यहां तक पहुंची हूं।

    झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने अध्यक्षता करते हुए कहा कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व और कामकाज पर सवाल उठाने वालों को मुंहतोड़ जवाब देने की जरूरत है।

    मंत्री हफीजुल हसन ने कहा कि भाजपा और केंद्र सरकार ने षड्यंत्र रचकर हेमंत सोरेन को जेल भेज दिया। इस बार झामुमो की सरकार बनी तो प्रत्येक परिवार को एक लाख रुपया दिया जाएगा।

    सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने झारखंड आंदोलन के इतिहास और झामुमो का संघर्ष के बारे बताया।

    राज्यसभा सदस्य डॉ. सरफराज अहमद ने कहा कि आपके कंधे पर बहुत बड़ी जिम्मेवारी आने वाली है। जो काम हेमंत सोरेन ने किया वह झारखंड में किसी भी सरकार ने नहीं किया है।

    अपने आंसू रोक नहीं पाईं कल्पना सोरेन, मंच पर ही रो पड़ीं। छाया : मुजतबा अंसारी

    कल्पना की आंखों से छलके आंसू

    नगर भवन गिरिडीह में रविवार को झारखंड युवा मोर्चा की ओर से एकदिवसीय सम्मेलन सह कार्यशाला में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन के आंसू छलक पड़े।

    बता दें कि कल्पना सोरेन गांडेय विधानसभा पर हुए उपचुनाव को जीतकर विधायक बनी हैं। बहरहाल, सम्मेलन में पहुंचे मंत्री, विधायक व वक्ताओं के संबोधन के बाद विधायक कल्पना सोरेन ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

    अपने संबोधन के क्रम में विधायक कल्पना सोरेन ने एक-एक करके बीती हुई बातों और घटनाओं को दोहराना शुरू किया। इसी वजह से वह भावुक हो गईं और मंच पर ही रो पड़ीं।

    कल्पना ने चार सड़कों की दी सौगात

    विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन ने रविवार को गांडेय प्रखंड में विभिन्न विकास योजनाओं की आधारशिला रखी। लगभग 25 करोड़ की लागत से बनने वाली पीडब्ल्यूडी सड़क समेत चार ग्रामीण सड़कों का शिलान्यास किया।

    उन्होंने लोहारी मोड़ से मरगोडीह तक दो करोड़ की लागत से बनने वाली साढ़े तीन किलोमीटर लंबी ग्रामीण सड़क, तीन करोड़ की लागत से बनने वाली उदयपुर के तिलजोरी सीमाना से चेंगरबाद तक साढ़े तीन किलोमीटर लंबी ग्रामीण सड़क का शिलान्यास किया।

    इसके अलावा एक करोड़ 38 लाख रुपये की लागत से बनने वाली गांडेय पुराना स्वास्थ्य केंद्र से बजरंगबली तक सवा तीन किलोमीटर लंबी सड़क और पीडब्ल्यूडी के तहत गांडेय यूनियन बैंक मोड़ से परतापुर तक लगभग 17 करोड़ की लागत से बनने वाली 10 किलोमीटर लंबी सड़क का भूमिपूजन कर शिलान्यास किया।

    गांडेय के लोहारी में सड़क का शिलान्यास करती विधायक कल्पना सोरेन।

    गांडेय झामुमो कार्यालय में उन्होंने कार्यकर्ताओं से क्षेत्र की समस्याओं के बाबत जानकारी ली। मेदनीसारे में डिग्री कालेज निर्माण के बाद हैंड ओवर पर उन्होंने कहा कि जल्द ही यूनिवर्सिटी को हैंड ओवर किया जाएगा। प्रखंड परिसर में एक साल से पानी की समस्या पर उन्होंने समाधान का आश्वासन दिया।

    उन्होंने कहा कि गांव में विकास योजनाओं को पहुंचाने के लिए अच्छी सड़क होना सबसे आवश्यक है। इससे जुड़कर लोग आवागमन के साथ व्यापार और अपनी आवश्यकताओं को पूरा कर पाएंगे। चुनाव के समय आमजनों से जो वादा किया था, उसे पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है।

    मौके पर राज्यसभा सदस्य डॉ. सरफराज अहमद, झामुमो जिला अध्यक्ष संजय सिंह, जिला सचिव महालाल सोरेन, बीस सूत्री अध्यक्ष ध्रुबदेव पंडित, प्रखंड अध्यक्ष चांदमल मरांडी, प्रखंड सचिव भैरो प्रसाद वर्मा, दिलीप मंडल आदि उपस्थित थे।

    यह भी पढ़ें

    Jharkhand Election: झामुमो में डैमेज कंट्रोल की कवायद, हेमंत 'अभेद्य गढ़' की मजबूत किलेबंदी के लिए मैदान में उतरे

    Jharkhand Seat Sharing: अचानक दिल्ली से रांची पहुंचे झारखंड कांग्रेस प्रभारी, सीट शेयरिंग को लेकर दिया बड़ा अपडेट