नाट्य व नृत्य कार्यशाला में छात्राओं को निशुल्क प्रवेश
नाट्य व नृत्य कार्यशाला में लड़कियों को मिलेगा निशुल्क प्रवेश
नाट्य व नृत्य कार्यशाला में छात्राओं को निशुल्क प्रवेश
जासं,गिरिडीह : आल इंडिया थिएटर काउंसिल और कला संगम गिरिडीह के संयुक्त तत्वावधान में 20 अगस्त से इश्वर स्मृति भवन में आयोजित होनेवाले नाट्य व नृत्य कार्यशाला में लड़कियों को निश्शुल्क प्रवेश दिया जाएगा। कार्यशाला में 30 युवक-युवतियां भाग ले सकेंगे, जिन्हें प्रमाण-पत्र के साथ सम्मानित किया जाएगा। इसमें भाग लेनेवालों के लिए रहने व भोजन की भी निश्शुल्क व्यवस्था की जाएगी। यह घोषणा संरक्षक राजेंद्र बगेड़िया, सतविंदर सिंह सलूजा, अजय सिन्हा मंटू, अध्यक्ष प्रकाश सहाय व उपाध्यक्ष पंकज ताह ने की। सचिव सतीश कुंदन ने बताया कि कला संगम इस वर्ष अपनी स्थापना का साठवां वर्ष मना रहा है इसलिए हम कलाकारों को विभिन्न सांस्कृतिक विधायों का प्रशिक्षण तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने का मौका दे रहे हैं। कार्यशाला का पंजीकरण आन द स्पाट भी होगा। नाट्य प्रशिक्षकों में रांची के नाट्यशास्त्र के ज्ञाता एनएसडी फैकल्टी प्रो. अजय मलकानी, टाटा के मो. निजाम, धनबाद के वशिष्ठ प्रसाद सिन्हा, टाटा के शिवलाल सागर और दिल्ली के सुनील चौहान शामिल हैं। नृत्य प्रशिक्षक धनबाद की सरसी चंद्र होंगी। कार्यशाला का उद्घाटन 20 अगस्त की शाम चार बजे संरक्षक राजेंद्र बगेड़िया, सतविंदर सिंह सलूजा, प्रो. विवेकानंद, अजय सिन्हा, श्रेयांस जैन, अजय बगेड़िया तथा अध्यक्ष प्रकाश सहाय संयुक्त रूप से करेंगे।