फैसले से नाराज झाविमो ने फूंका विधानसभा अध्यक्ष का पुतला
जासं, गिरिडीह: आधा दर्जन विधायकों के भाजपा में शामिल होने को मंजूरी देने से आक्रोशित झाि
जासं, गिरिडीह: आधा दर्जन विधायकों के भाजपा में शामिल होने को मंजूरी देने से आक्रोशित झाविमो समर्थकों ने बुधवार को शहर के टावर चौक पर विधानसभा अध्यक्ष दिनेश उरांव का पुतला जलाया। इस दौरान भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की गई।
वक्ताओं ने कहा कि झारखंड की भाजपा सरकार बेइमानी पर उतर आई है। अपने आप को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी कहलानेवाली भाजपा जेवीएम जैसी क्षेत्रीय पार्टी से घबरा गई है। जेवीएम चंद राज्यों में है। इससे सोचा जा सकता है कि भाजपा को जेवीएम से कितना खौफ है। दलबदल मामलों को लेकर 6 विधायकों पर कार्रवाई ना होना इस बात का संकेत है। इन विधायकों पर कार्रवाई ना होना और भाजपा में विलय की मंजूरी देना भारत के संविधान की धज्जियां उड़ाने जैसा है। इसमें सच्चाई का गला घोंटा जा रहा है व सत्य की हार हो रही है। इस मौके पर सुरेश साव, चुन्नूकांत, नुनूलाल मरांडी, राजेश जयसवाल, नवीन सिन्हा, साबिर अहमद खान, कैलाश मंडल, अशोक स्वर्णकार, मुकेश पांडेय, एजाज अहमद सोनू, मनोज मौर्य आदि उपस्थित थे।