संगठन को मजबूत करने का निर्णय
संस, जमुआ (गिरिडीह): झाविमो अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक रविवार को इंदिरा गांधी उच्च विद्यालय ज
संस, जमुआ (गिरिडीह): झाविमो अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक रविवार को इंदिरा गांधी उच्च विद्यालय जमुआ में हुई, जिसमें गांव-गांव जाकर संगठन को मजबूत करने का निर्णय लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि अल्पसंख्यक समाज के लोगों को जागरूक करने की जरूरत है। एकता में बल है और संगठित रहकर ही बड़े कार्यों को अंजाम दिया जा सकता है। मोर्चा के पदाधिकारी तन मन से कार्य करें तभी बाबूलाल मरांडी के हाथों को मजबूती प्रदान किया जा सकेगा। बैठक में मोर्चा के केन्द्रीय सचिव मुस्लिम अंसारी, जिला अध्यक्ष साबिर खान, बबलू रैन, जलाल अंसारी, हनीफ अंसारी, ताहिर हुसैन, मो. सरफुद्दीन, इब्राहिम अंसारी, इनामुल अंसारी, मो. याकूब आदि शामिल थे। अध्यक्षता मोर्चा के अध्यक्ष इस्लाम अंसारी और संचालन जिला सचिव मंजूर अंसारी ने किया।