सरफराज को झामुमो का उम्मीदवार बनाने का विरोध
डा. सरफराज अहमद को गांडेय से झामुमो उम्मीदवार बनाये जाने के साथ ही झामुमो कार्यकर्ताओ ने बिरोध शुरू कर दिया बुधवार को झलकडीहा मे झामुमो कार्यकर्ताओ की एक बैठक हुई बैठक मे बेगाबाद गांडेय ओर मुफ्सील क्षेत्र के कार्यकर्ताओ ने भाग लिया बैठक मे कार्यकर्ताओ ने पार्टी हाई कमान के इस फैसले की कडी भर्तसना की गई मौके पर पार्टी उम्मीदवार के बिरोध मे स्व सलखन सोरेन की पुत्र वधु कर्मीला टुडू को निर्दलीय चुनाव लडाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया ग
बेंगाबाद (गिरिडीह) : कांग्रेस नेता सह पूर्व विधायक डॉ. सरफराज अहमद को गांडेय से झामुमो का उम्मीदवार बनाने के साथ ही झामुमो कार्यकर्ताओं ने विरोध शुरू कर दिया है। बुधवार को झलकडीहा में झामुमो कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें बेंगाबाद, गांडेय और मुफस्सिल क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यकर्ताओं ने पार्टी हाईकमान के इस फैसले की आलोचना की। पार्टी उम्मीदवार के विरोध में स्व. सलखन सोरेन की पुत्रवधु कर्मिला टुडू को निर्दलीय चुनाव लड़ाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। वक्ताओं ने हेमंत सोरेन के सलखन सोरेन के परिवार के विरोध में लिए गए निर्णय को अनुचित बताया। कहा कि इस परिवार के साथ पार्टी ने धोखा किया है जिससे कार्यकर्ताओं की भावनाओं को ठेस पहुंची है। कर्मिला ने कहा कि ससुर के निधन के पश्चात कार्यकर्ताओं के मान, सम्मान और गरिमा को बनाए रखने के लिए चौकठ लांघकर निकली थी। उन्होंने गांव-गांव व घर-घर जाकर लोगों से प्यार और आशीर्वाद लेने का काम किया। लगातार तीन वर्षो तक जनता और संगठन के लिए कार्य करती रही लेकिन पार्टी ने धोखा देने का काम किया। मौके पर जॉन मुर्मू, केशो रविदास, नरसिंह नारायण देव, बासुदेव सिंह, चंदन किस्कू, विजय सिंह, अनिरुद्ध राम, मंसूर खान, अशोक सोरेन, शक्ति चौधरी, जयप्रकाश पंडित, विपीन सिंह, महाराज यादव, शिबू मुर्मू, तीरथ शर्मा, पंकज मंडल, सुरेन्द्र सोरेन आदि मौजूद थे।