विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मेयर प्रत्याशी प्रमिला मेहरा ने मारी बाजी, भाजपा समर्थित प्रत्याशी शैलेंद्र चौधरी को दी करारी शिकस्त

Published: Sat, 28 Feb 2026 12:25 AM (IST)

Jharkhand Nikay Chunav Result: गिरिडीह नगर निकाय चुनाव में झामुमो समर्थित प्रमिला मेहरा ने मेयर पद पर जीत हासिल की ...और पढ़ें

मेयर प्रत्याशी प्रमिला मेहरा ने बाजी मारी। जागरण

मेयर प्रत्याशी प्रमिला मेहरा ने बाजी मारी। जागरण

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, गिरिडीह। Jharkhand Nikay Chunav 2026 नगर निकाय चुनाव का परिणाम मतगणना पूरी होने के बाद शुक्रवार देर रात को जारी किया गया। इसमें मेयर पद पर झामुमो समर्थित प्रत्याशी प्रमिला मेहरा ने बाजी मारी है।

उन्होंने 38091 वोट लाकर भाजपा समर्थित प्रत्याशी डॉ. शैलेंद्र कुमार चौधरी को शिकस्त दी है। चौधरी को कुल 23482 मत प्राप्त हुए। इस तरह प्रमिला ने 14599 वोटों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की है। जबकि निर्दलीय प्रत्याशी अर्जुन बैठा तीसरे स्थान पर रहे।

मतदाताओं की पहली पसंद रही झामुमो समर्थित प्रमिला

जानकारों का कहना है कि यूजीसी भाजपा समर्थित प्रत्याशी को ले डूबी। भाजपा के राष्ट्रीय नेताओं समेत प्रतिपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी की कैंपेनिंग भी काम नहीं आई।स्वर्ण तबके वो उनके बूथों पर मतदाताओं की पहली पसंद झामुमो समर्थित प्रमिला ही रही। अल्पसंख्यक मतों में थोड़ा बिखराव नहीं होता तो जेएमएम शहर में और मजबूती से नई गढ़ बनाता।

यह भी पढ़ें- Jharkhand Nikay Chunav Result 2026 Live: हजारीबाग के मेयर बने अरविंद राणा, झारखंड निकाय चुनाव में BJP को मिल सकती है बढ़त

स्थानीय विधायक सह नगर विकास मंत्री सुदिव्य सोनू ने इस चुनाव के बहाने शहर में स्वर्ण वोटों को अपने पाले में लाकर अपने अगले चुनाव की राह और प्रशस्त करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। बता दें कि इसके पूर्व प्रमिला जिला परिषद सदस्य भी रह चुकी हैं।

मेयर पद के प्रत्याशियों को मिले वोट
क्र. प्रत्याशी का नाम प्राप्त वोट
1 प्रमिला मेहरा 38,091
2 डा. शैलेंद्र कुमार चौधरी 23,493
3 अनिल कुमार दास 1,070
4 अर्जुन बैठा 5,708
5 कामेश्वर पासवान 3,787
6 कृष्णा तुरी 1,969
7 गोविंद तुरी 1,018
8 गौरव कुमार 2,398
9 नागेश्वर दास 784
10 पंकज कुमार सागर 514
11 प्रकाश कुमार दास 976
12 प्रदीप पासवान 976
13 फुल देवी 2,553
14 बनवारी लाल दास 637
15 योगेश्वर महथा 912
16 समीर राज चौधरी 1,084
कुल वोट 85,970