विधानसभा घेराव की तैयारी में जुटे झारखंड आंदोलनकारी
डुमरी झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा जिला कमेटी की बैठक गुरुवार को जामतारा पंचायत
डुमरी : झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा जिला कमेटी की बैठक गुरुवार को जामतारा पंचायत भवन के सभागार में हुई। अध्यक्षता जिला प्रभारी राजकमल महतो ने की। इसमें 17 फरवरी को संपन्न उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल स्तरीय महाजुटान कार्यक्रम की सफलता की समीक्षा की गई। साथ ही एक मार्च को आहूत विधानसभा घेराव कार्यक्रम की सफलता पर चर्चा की गई। मोर्चा के केंद्रीय सचिव किशोर किस्कू ने कहा कि विधानसभा का घेराव विधानसभा बजट सत्र के दौरान करने को जिले से एक हजार आंदोलनकारी जाकर भाग लेंगे। हम सभी को अपना हक और अधिकार लेने का यही समय है। बैठक में भोला महतो, टहल महतो, अशोक रवानी, सुरेश महतो, करमचंद महतो, जगदीश महतो, शिकार हेंब्रम, कृष्णदेव महतो, पूरन हांसदा, दशरथ महतो, टेको प्रसाद, लालचंद महतो, इंद्रदेव महतो, हरिहर महतो, मोहन महतो, महादेव पंडित, जगदीश महतो, हरिहर महतो, हेमलाल मुर्मू आदि उपस्थित थे।