कई जगहों पर मना जन्माष्टमी महोत्सव
गिरिडीह जिला मुख्यालय सहित अन्य जगहों पर धूमधाम से जन्माष्टमी महोत्सव मनाया गया। शहर के सं
गिरिडीह : जिला मुख्यालय सहित अन्य जगहों पर धूमधाम से जन्माष्टमी महोत्सव मनाया गया। शहर के संकट मोचन मंदिर हूट्टी बाजार में अखिल भारतीय यादव महासभा की ओर से कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव मनाया गया। इसमें शारीरिक दूरी का पालन करते हुए एवं मास्क पहनकर सारे विधि विधान किए गए। पूजा में भक्तों ने काफी संख्या में भाग लिया। इसमें पूजा कमेटी के संयोजक सह सांसद प्रतिनिधि दिनेश प्रसाद यादव, अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद यादव, कोषाध्यक्ष अशोक यादव, दीपक यादव, प्रेम यादव, प्रेम यादव, महासभा के जिलाध्यक्ष धनेश्वर यादव, रामप्रसाद यादव, धर्मेद्र यादव, महेंद्र यादव, कंपू यादव, आदि शामिल थे। श्रीकृष्ण भगवान की प्रतिमा गुरुवार को मानसरोवर तालाब में विसर्जित की जाएगी।
डुमरी : प्रखंड के जामतारा, इसरी बाजार, निमियाघाट, कुलगो, चैनपुर, धावाटांड़, डोमाबारा, पोरदाग, पडरियाटांड़, भरखर, सहित आसपास के क्षेत्रों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मुख्य रूप से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव 12 अगस्त को आयोजित हुआ, जबकि कई श्रद्धालुओं ने 11 व 12 अगस्त दोनों ही दिन अपने-अपने तरीके से व्रत रखा। राधाकृष्ण ठाकुरबाड़ी इसरी बाजार के पुरोहित श्रीकांत उपाध्याय ने बताया कि इसरी बाजार में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव 12 अगस्त को आयोजित किया गया। शारीरिक दूरी को ध्यान में रखकर मंदिर के पंडितों ने पूजा विधान किया। व्रत करनेवाले श्रद्धालुओं के लिए दिन भर प्रसाद चढ़ाने का काम किया गया। कुछ लोगों ने 11 अगस्त को भी जन्माष्टमी का व्रत रख प्रसाद चढ़ाने का काम किया। इसी प्रकार डुमरी ठाकुरबाड़ी में 11 व 12 अगस्त दोनों ही दिन व्रतधारियों ने प्रसाद चढ़ाने का काम किया। महोत्सव को लेकर दोनों ही ठाकुरबाड़ी को आकर्षक ढंग से सजाया गया था।