जैन मुनि राजपरम सुरिश्वर महाराज ने गोशाला का भ्रमण किया
पचम्बा गोशाला पचम्बा गोशाला
जासं, गिरिडीह : परम पूज्य आचार्य विजय श्री राजपरम सुरीश्वर जी महाराज लक्षवाड़ से मधुबन हेतु विहार करने के दौरान मंगलवार की संध्या 4 बजे पचंबा गौशाला पहुंचे। वे गौशाला के किए जा रहे गौ सेवा के कार्य के साथ-साथ वर्मी कंपोस्ट, गो कास्ट, गोबर के उपले एवं हरे चारे के उत्पादन को देखकर काफी प्रसन्न हुए। उन्होंने कहा कि गिरिडीह पचंबा का श्री गोपाल गोशाला के सदस्य जो कार्य कर रहे हैं, वह अपने आप में अनूठा है। कहा कि जो भी व्यक्ति गोसेवा में थोड़ी भी रूचि रखते हैं उन्हें कम से कम सप्ताह में आधे घंटे के लिए गौशाला जरूर आना चाहिए। यहां का वातावरण इतना सुंदर एवं साकारात्मक है कि बीमार व्यक्ति भी यहां आने पर ठीक हो जाएगा।
महाराज गौशाला की व्यवस्था देखकर काफी प्रसन्न हुए। कहा कि आप लोग गोपालन से पीछे मत हटना। उनका पूरा आशीर्वाद उनलोगों के साथ रहेगा। श्रीश्री के द्वारा अपनी तरफ से गोमाता के चारा को 11 हजार रुपये की सहयोग राशि देकर सहयोगियों का मान सम्मान ऊंचा किया। गौशाला के सह सचिव राजेश छापरिया ने महाराज को गोमाता का प्रतीक चिन्ह एवं स्मारिका देकर सम्मानित किया। उन्हें वहां का भ्रमण करने का आग्रह कर गौशाला प्रांगण में लाने के लिए शंभु सरावगी एवं महेश जैन का गौशाला प्रबंधन समिति ने आभार जताया।