दहेज प्रताड़ना के आरोपित को भेजा जेल
दहेज प्रताड़ना के आरोपित को भेजा जेल
By JagranEdited By: Published: Tue, 17 May 2022 10:30 PM (IST)Updated: Tue, 17 May 2022 10:30 PM (IST)
दहेज प्रताड़ना के आरोपित को भेजा जेल
संस, गांडेय(गिरिडीह) : गांडेय पुलिस ने दहेज प्रताड़ना के मामले में फरार आरोपित जामताड़ा जिले के करमाटांड़ थाना क्षेत्र के सियाटांड़ निवासी विनोद मंडल को सोमवार की रात उसके घर से छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद मंगलवार को उसे न्यायिक हिरासत में गिरिडीह जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपित के खिलाफ गांडेय थाना में दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज है।बता दें कि गिरफ्तार व्यक्ति की ससुराल गांडेय थाना क्षेत्र के दासडीह गांव में है। उसकी पत्नी ने गांडेय थाना में आवेदन देकर दहेज को लेकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। उसके आवेदन पर कारवाई करते हुए पुलिस ने पति को जेल भेज दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें