विद्यार्थियों ने लिया बिजली बचाने का संकल्प
देवरी (गिरिडीह) : प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिकरूडीह के छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीय ऊ
देवरी (गिरिडीह) : प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिकरूडीह के छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस को लेकर गुरुवार को ऊर्जा संरक्षण के रूप में मनाया। इसमें घर के बाहर दिन में बिजली बल्ब जलाने, ऊर्जा का दुरूपयोग करने सहित कई ¨बदुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। छात्र- छात्राओं ने ऊर्जा के महत्व और उपयोग की जानकारी प्राप्त की। ऊर्जा आज के आधुनिक विज्ञान के युग में हमारे लिए दैनिक जीवन में ऊर्जा बहुत ही उपयोगी है। इसका सरंक्षण करना हम नागरिकों का कर्तव्य है। इस बाबत विद्यालय के प्रधानाध्यापक पप्पू कुमार ने कहा कि ऊर्जा हमारे लिए एक महत्वपूर्ण कारक हैं जिससे हम दैनिक जीवन के कई कार्यों में उपयोग करते हैं। बढ़ती जनसंख्या से ऊर्जा के अधिकाधिक खपत से ऊर्जा के भंडार पर व्यापक प्रभाव पड़ रहा है। ऐसे में ऊर्जा का आवश्यकता के अनुसार उपयोग करना चाहिए। उन्होंने बच्चों से कहा कि विद्यालय आते जाते समय अपने घरों के बाहर जलनेवाले बल्ब को बंद कर दें। बाल संसद के बच्चों ने लोगों को दिन में बिजली बल्ब ऑफ रखने के लिए जागरूकता रैली का भी आयोजन किया। मौके पर शिक्षक क्रांति हांसदा, शोभरण मंडल, संजय राय, सीमा दास, छात्र संदीप कुमार, बबलू, पवन आदि उपस्थित थे।