Move to Jagran APP

Giridih News : बालमुकुंद स्पंज फैक्ट्री में आयकर छापेमारी

झारखंड के गिरिडीह में दो ठिकानों में आयकर विभाग की जांच चल रही है। यह कार्रवाई रात तक चलती रही है। इसके साथ ही धनबाद पटना व कोलकाता के अधिकारियों की टीम कर रही जांच कर रही है। हालांकि इस संबंध कोई भी अधिकारी कुछ बोलने को तैयार नहीं है।

By Pramod ChaudharyEdited By: Gautam OjhaPublished: Wed, 30 Nov 2022 09:33 PM (IST)Updated: Wed, 30 Nov 2022 09:36 PM (IST)
Giridih News : बालमुकुंद स्पंज फैक्ट्री में आयकर छापेमारी
बालमुकुंद स्पंज फैक्ट्री के बाहर खड़ी गाड़ी। जागरण

जागरण संवाददाता, गिरिडीह : गिरिडीह के औद्योगिक क्षेत्र चतरो स्थित बालमुकुंद स्पंज फैक्ट्री में बुधवार सुबह से आयकर विभाग की टीम ने छापेमारी शुरू कर दी है। फैक्ट्री के अलावा गिरिडीह शहर के बरमसिया स्थित बालमुकुंद फैक्ट्री के मुख्य कार्यालय में भी आयकर अधिकारी जांच कर करे हैं। रात तक गेट अंदर से बंद कर जांच की जा रही थी। ठिकानों पर निकासी व प्रवेश पर पाबंदी लगी थी।

loksabha election banner

सूत्रों के मुताबिक आयकर विभाग की धनबाद, कोलकाता और पटना की टीम फैक्ट्री और कार्यालय के सभी दस्तावेजों की जांच कर रही है। सुबह ही 50 से अधिक वाहनों से दर्जनों अधिकारी फैक्ट्री और कार्यालय के मुख्य द्वार पर आ धमके। वाहनों पर आयकर मंत्रालय का बोर्ड लगा था। आयकर अधिकारी गेट खुलवाकर अंदर गए। उसके बाद मुख्य गेट को अंदर से बंद करवा दिया गया। किसी को भी वहां प्रवेश करने नहीं दिया जा रहा है। मीडिया को किसी प्रकार की जानकारी देने को कोई बाहर नहीं आया। गिरिडीह की आयकर टीम को इस जांच से अलग रखा गया है। जांच गुरुवार को भी चल सकती है। बालमुकुंद स्पंज फैक्ट्री नवल कनोडिया की है। सूत्रों के मुताबिक कंपनी के पश्चिम बंगाल और बिहार के ठिकानों पर भी जांच चल रही है। इस कंपनी की शेल कंपनी से व्यवसायिक जुड़ाव का साक्ष्य ढूंढने समेत करवंचना, उत्पादन, आपूर्ति, परिसंपत्ति से जुड़े कागजातों की जांच की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.