Move to Jagran APP

उपायुक्त ने किया अवैध पत्थर माइंस व वन भूमि के कब्जे का निरीक्षण

गांडेय थाना क्षेत्र के करमाटांड़ में अवैध पत्थर उत्खनन की गुप्त सूचना पर बुधवार को उपायुक्त राजेश कुमार पाठक व एसडीएम राजेश प्रजापति गांडेय प्रखंड मुख्यालय पहुंचे।

By JagranEdited By: Published: Wed, 07 Aug 2019 08:21 PM (IST)Updated: Thu, 08 Aug 2019 06:32 AM (IST)
उपायुक्त ने किया अवैध पत्थर माइंस व वन भूमि के कब्जे का निरीक्षण
उपायुक्त ने किया अवैध पत्थर माइंस व वन भूमि के कब्जे का निरीक्षण

संवाद सहयोगी, गांडेय (गिरिडीह): गांडेय थाना क्षेत्र के करमाटांड़ में अवैध पत्थर उत्खनन की गुप्त सूचना पर बुधवार को उपायुक्त राजेश कुमार पाठक व एसडीएम राजेश प्रजापति गांडेय प्रखंड मुख्यालय पहुंचे। वहां से बीडीओ हरि उरांव, सीओ धनंजय पाठक व गांडेय थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह को साथ ले करमाटांड़ पहुंचे। उन्होंने वहां संचालित पत्थर माइंस का निरीक्षण किया। इस दौरान खदान में उत्खनन कार्य बंद मिला, परंतु उसी माइंस से निकल रहे पत्थर लदे ट्रैक्टर को उपायुक्त ने रोका। पूछताछ में ट्रैक्टर चालक संबंधित कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर पाया। इस पर उपायुक्त ने उक्त ट्रैक्टर को जब्त कर थाना के हवाले कर दिया। इसी क्रम में उन्होंने गांडेय की वनभूमि पर भू माफिया के अवैध कब्जा मामले की भी जांच की।

loksabha election banner

उन्होंने बताया कि शिकायत मिली थी कि गांडेय में वन भूमि पर अवैध तरीके से कब्जा किया जा रहा है। इसकी स्थल जांच की गई। दस्तावेजों की जांच के बाद ही इसका खुलासा हो पाएगा। मालूम हो कि करमाटांड़ में वृहत पैमाने में जमीन से पत्थर निकालने का कारोबार किया जा रहा था। इसके लिए हेवी ब्लास्टिग कर खदान से पत्थर निकाला जाता था। कई बार वहां के ग्रामीणों ने हेवी ब्लास्टिग का विरोध भी किया था, लेकिन पत्थर माफिया निर्भीक होकर अवैध तरीके से पत्थरों का उत्खनन कर रहे थे। उपायुक्त के औचक निरीक्षण से पत्थर माफिया में हड़कंप मच गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.