सम्मेलन में लिया देश को ¨हदू राष्ट्र बनाने का संकल्प
पोरदाग शिव मंदिर मैदान में रविवार को विराट हिंदू सम्मेलन हुआ।
संवाद सहयोगी, निमियाघाट (गिरिडीह) : पोरदाग शिव मंदिर मैदान में रविवार को विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। विश्व हिंदू सम्मेलन के मार्गदर्शक मंडल के सदस्य सीताराम शरण महाराज ने संबोधित करते हुए कहा कि हिंदू को घटने नही देंगे और उसको बढ़ाकर रहेंगे। उपस्थित जन समूह को देश को हिंदू राष्ट्र बनाने का संकल्प दिलाया।
इस दौरान कई बार हिंदू हितों की रक्षा संबंधी नारे भी सभा में मौजूद लोगों से लगवाए। उनके जोशीले नारों के साथ बच्चों व बड़ों ने भी सुर में सुर मिलाया। बाल विदुषी लाडली शरण ने जब हुंकार भरा तो जोशीले नारों के साथ जनसैलाब ने दोनों हाथ उठाकर हिंदू राष्ट्र का संकल्प लिया। लाडली ने कहा कि मक्का, मदीना व वेटिकन भी तो हमारा ही था। पूरी दुनिया में केवल हिंदू ही था। दुनिया को भारत ने शून्य का अंक दिया। बावजूद देश दुनिया में हिंदू ही असुरक्षित है। पाक व बांग्लादेश में हिंदुओं की जनसंख्या तेजी से घटी है। कृष्ण महेन्द्र गोस्वामी, उपदेश राणा, विभाकर पांडेय, वीरेंद्र पांडेय ने भी संबोधित किया। राजकुमार मेहता, दिनेश कुमार महतो, प्रदीप साहू, योगेश ¨सह, आकाश कुमार, विवेक लोहानी, सुरेन्द्र कुमार, विक्रम ¨सह, संतोष, रितेश समेत बड़ी संख्या में लोग थे।