मजदूरों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण
पंडरी पंचायत सचिवालय परिसर में शनिवार को क्वांरनटाईन मे रह रहे विभिन्न राज्यों से प्रवासी मजदूरों के बीच पंडरी पंचायत के मुखिया राजेश यादव के द्वारा सुखा खाद्य सामग्री वितरण किया गया।
By JagranEdited By: Published: Sat, 06 Jun 2020 07:24 PM (IST)Updated: Sat, 06 Jun 2020 07:24 PM (IST)
अहिल्यापुर :पंडरी पंचायत सचिवालय में शनिवार को क्वारंटाइन में रह रहे विभिन्न राज्यों के प्रवासी मजदूरों के बीच पंडरी के मुखिया राजेश यादव ने सुखी खाद्य सामग्री का वितरण किया। मुखिया ने कहा कि लोग सरकार के निर्देशों का पालन करें। वैश्विक महामारी कोरोना से पूरा देश जूझ रहा है। इसकी रोकथाम व बचाव को लेकर सरकार लगातार प्रयासरत है। कहा कि सभी मास्क व सैनिटाइजर का उपयोग करें व नियमित रूप से हाथों को साबुन से धोएं व शारीरिक दूरी बनाकर रहें।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें