सामूहिक दुष्कर्म में पेट्रोल पंप कर्मी गिरफ्तार, निर्दोष बता महिलाओं ने किया प्रदर्शन
तिसरी की एक आदिवासी छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म मामले में पेट्रोल पंप कर्मी को गिरफ्तार कर लिया है।
By BabitaEdited By: Published: Mon, 05 Nov 2018 02:04 PM (IST)Updated: Mon, 05 Nov 2018 02:04 PM (IST)
गिरिडीह, जेएनएन। तिसरी की एक आदिवासी नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने स्थानीय एक पेट्रोल पंप कर्मी प्रमोद साव को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के बाद उसे सोमवार को गिरिडीह अदालत में पेश किया गया। अदालत के आदेश पर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
इधर प्रमोद साव को निर्दोष बताते हुए दर्जनों महिलाओं ने उसकी गिरफ्तारी के विरोध में तिसरी थाने पर प्रदर्शन किया। खोरीमहुआ के एसडीपीओ राजीव कुमार ने बताया कि पीड़ित छात्रा ने प्रमोद साव की पहचान कर ली है। दूसरा दुष्कर्मी भी शीघ्र पकड़ा जाएगा। विदित हो कि दो नवंबर को स्कूल जा रही नाबालिग आदिवासी छात्रा से तिसरी में दो युवकों ने चाकू की नोंक पर दुष्कर्म किया था। इस घटना के विरोध में तिसरी बंद का भी आह्वान किया गया था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें