गांडेय में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म
संवाद सहयोगी, गाडेय (गिरिडीह) : गाडेय थाना क्षेत्र में शुक्रवार को किशोरी से सामूहिक दुष्कम
संवाद सहयोगी, गाडेय (गिरिडीह) : गाडेय थाना क्षेत्र में शुक्रवार को किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता के परिजनों ने थाना में आवेदन देकर कानूनी कार्रवाई की माग की है। पीड़िता ने विकास उर्फ खुड़िया मराडी, राजेश हासदा व छोटे हासदा तीनों रुकोटाड गाव एवं प्रमोद उर्फ कोलो हेम्ब्रम व राजेन हेम्ब्रम दोनों धरमपुर टोला हड़माडीह गाव निवासी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। थाना में दिए आवेदन में पीड़िता ने बताया कि वह धनबाद के टुंडी थाना क्षेत्र की निवासी है। बीते अठारह दिन से गाडेय में अपने नाना के घर में थी।
बताया कि गुरुवार शाम 6 बजे शौच के लिए घर के बगल स्थित तालाब की ओर गई थी। वहां पहले से मौजूद विकास उर्फ खुड़िया मराडी ने तालाब के बगल में स्थित खेत पर ले जाकर जबर्दस्ती दुष्कर्म किया। कुछ देर बाद चार अन्य लोग भी पहुंच गए। चारों लोगों को देखकर विकास वहा से भाग गया। बाद में चारों राजेश हासदा, छोटे हासदा, प्रमोद उर्फ कोलो हेम्ब्रम, और राजेन हेम्ब्रम ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। आरोपित रात 9 बजे पीड़िता को अपने रिश्तेदार सुशील हेम्ब्रम के इंदिरा आवास पर ले गए और सुबह चार बजे छोड़ दिया। घटना के बाद पीड़िता डर व शर्म के कारण घर जाने बजाय गाव के बगल में ही बैठी रही। शुक्रवार दोपहर 12 बजे पीड़िता की नानी को खोजने के क्रम में मिली। परिजनों ने गाडेय थाना पहुंचकर कार्रवाई की माग की। गाडेय थाना के एएसआइ राजकुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता से मिले आवेदन के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया, पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी है।