Move to Jagran APP

भाजपा कार्यकर्ताओं को साधने की कोशिश

जागरण संवाददाता बोकारो गिरिडीह लोकसभा सीट आजसू के खाते में जाने के बाद अब पार्टी के

By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Mar 2019 12:52 AM (IST)Updated: Mon, 18 Mar 2019 12:52 AM (IST)
भाजपा कार्यकर्ताओं को साधने की कोशिश
भाजपा कार्यकर्ताओं को साधने की कोशिश

जागरण संवाददाता, बोकारो : गिरिडीह लोकसभा सीट आजसू के खाते में जाने के बाद अब पार्टी के समक्ष भाजपा कार्यकर्ताओं को साधने की चुनौती है। यह स्थानीय नेताओं के के बूते की बात नहीं दिखती। गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र में इसके लिए प्रदेश स्तर पर समीकरण और समन्वय बनाने की जरूरत होगी। सांसद रवींद्र कुमार पांडेय समर्थक भाजपा नेताओं के विरोधी स्वर आजसू के रणनीतिकारों को परेशान कर रहे हैं। यही वजह है कि आजसू ने इस लाइन पर काम शुरू कर दिया है। फिलहाल बोकारो जिले में पड़नेवाले क्षेत्रों गोमिया, बेरमो व डुमरी विधानसभा की देखरेख की जवाबदेही गोमिया सीट से विस उपचुनाव लड़ चुके डॉ. लंबोदर महतो पर है। जैनामोड़ में आजसू ने वार रूम बनाया है।

loksabha election banner

अंदरखाने की खबर है कि पहली कड़ी में भाजपा के वैसे कार्यकर्ताओं से तत्काल संपर्क साधा जा रहा है जो रवींद्र पांडेय के समर्थक नहीं माने जाते हैं। दूसरे चरण में जिलाध्यक्ष विनोद महतो के माध्यम से भाजपा के मूल संगठन और इसके बाद प्रदेश स्तर से संघ एवं उसकी इकाइयों को साथ लाने की कोशिश होगी। इस मुद्दे पर जल संसाधन मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी का कहना है कि 13 लोकसभा क्षेत्रों में आजसू पार्टी की जवाबदेही है तो एक में भाजपा की। दोनों साथ मिलकर चल रहे हैं तो किसी भी प्रकार की कठिनाई नहीं होगी।

भाजपा के नेटवर्क पर ही लड़ना होगा चुनाव :

गिरिडीह संसदीय सीट भले ही आजसू के खाते में चली गई हो लेकिन पार्टी के पास छह विधानसभा क्षेत्रों में गोमिया व टुंडी को छोड़ दें तो सभी स्तर पर कार्यकर्ताओं का नेटवर्क भी नहीं है। ऐसे में आजसू का पूरा प्रचार और बूथ मैनजमेंट भाजपा के नेटवर्क पर आधारित रहने वाला है। गिरिडीह संसदीय क्षेत्र में छह विधानसभा क्षेत्रों में 2163 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। ऐसे में प्रति मतदान केंद्र यदि 10 कार्यकर्ताओं को भी लगाना होगा तो 21630 समर्पित कार्यकर्ताओं को सीधे तौर पर जोड़ना होगा। ऐसे में आजसू के नेतृत्व का पूरा जोर भाजपा व उसके सहयोगी संगठनों के प्रमुख नेताओं को साथ में लाने पर है।

----------

किस विधानसभा क्षेत्र में कितने वोटर

1. गिरिडीह : 255187

2. डुमरी : 260668

3. गोमिया : 268468

4. बेरमो : 301387

5. टुंडी : 270127

6. बाघमारा : 273550

--------

कहां कितने मतदान केंद्र

1. गिरिडीह--369

2. डुमरी --373

3. गोमिया--341

4.बेरमो--356

5. टुंडी--369

6. बाघमारा--355


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.