विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Giridih Love Tragedy: पंचायत के फैसले से टूटा प्रेमी, आत्महत्या के तीन दिन बाद प्रेमिका ने भी की खुदकुशी

By Tribhuvan Kumar Edited By: Mritunjay Pathak
Published: Wed, 15 Apr 2026 10:36 PM (IST)

Giridih Love Tragedy: झारखंड के गिरिडीह में एक दर्दनाक प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है। पंचायत के फैसले से ...और पढ़ें

गिरिडीह में दर्दनाक प्रेम कहानी।

गिरिडीह में दर्दनाक प्रेम कहानी।

HighLights

  1. पंचायत के फैसले से प्रेमी रामजीत ने की आत्महत्या।

  2. तीन दिन बाद प्रेमिका सोनमुनी ने भी दी जान।

  3. गिरिडीह में प्रेम प्रसंग का दर्दनाक अंत हुआ।

तिसरी (गिरिडीह): झारखंड के गिरिडीह जिले से एक बेहद दर्दनाक प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है। पंचायत के फैसले से आहत होकर पहले प्रेमी ने आत्महत्या कर ली, वहीं तीन दिन बाद प्रेमिका ने भी फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना से इलाके में शोक का माहौल है।

घटना का विवरण

तिसरी थाना क्षेत्र के दुलियाकरम गांव में सोमवार 13 अप्रैल को प्रेम-प्रसंग को लेकर पंचायत बुलाई गई थी। पंचायत में युवक रामजीत सोरेन को डांट-फटकार के साथ जुर्माना लगाया गया। इससे आहत होकर उसी शाम रामजीत ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

बताया जाता है कि रामजीत और सोनमुनी हेंब्रम के बीच प्रेम संबंध था, लेकिन युवती के स्वजनों ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी थी। इसी बीच युवक ने सोशल मीडिया पर युवती का फोटो साझा कर आपत्तिजनक टिप्पणी भी की थी, जिसके बाद पंचायत बुलाई गई थी।

प्रेमिका की मौत व पुलिस जांच

रामजीत की मौत के बाद युवती को उसके मौसा के घर, हीरोडीह थाना क्षेत्र के बेलकुशी टोला धुतकिया भेज दिया गया था। बुधवार को वहां सोनमुनी हेंब्रम ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

यह भी पढ़ें- गिरिडीह: प्रेम प्रसंग मामले में पंचायत के बाद युवक ने की आत्महत्या, गांव में पसरा मातम

मृतक के परिजनों के अनुसार, पंचायत और घटना के बाद युवती डरी हुई थी। फिलहाल, दोनों मौतों के बाद क्षेत्र में सनसनी है और स्थानीय पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।