विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शादी का वादा, मांग में सिंदूर… फिर साली को छोड़कर फरार हुआ जीजा

By Rambijay Singh Edited By: Mritunjay Pathak
Published: Mon, 02 Feb 2026 09:15 PM (IST)

गिरिडीह के बेंगाबाद में एक युवक आकाश ने शादी का झांसा देकर अपनी साली का एक साल तक यौन शोषण ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, बेंगाबाद (गिरिडीह)। शादी का झांसा देकर युवती के साथ एक साल तक यौन शोषण आकाश नामक युवक ने किया। आरोपित बेंगागाद के नावासार गांव का वह निवासी है। रिश्ते में वह पीड़िता का जीजा लगता है।

शादी के लिए दबाव बनाने पर युवक ने युवती की मांग में सिंदूर डाल दिया। इसके बाद युवती ने युवक (पति) के साथ जाने की जिद की तो वह साड़ी लाने का बहाना बनाकर उसके घर से फरार हो गया।

इसके बाद युवती के फोन पर संपर्क करने पर वह लगातार टाल मटोल करता रहा। अंत में पीड़िता ने सोमवार को थाना में आवेदन देकर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। मामला मोतीलेदा पंचायत के एक गांव का है।


बताया जाता है कि युवक थाना क्षेत्र के ही एक अन्य पंचायत का रहने वाला है। युवक और पीड़िता दूर के रिश्ते में जीजा-साली हैं। पीड़िता ने बताया कि बीते साल बुढैय मेला में दोनों की जान पहचान हुई थी।

इसके बाद दोनों के बीच मोबाइल पर बात और चोरी छिपे मिलना जुलना होने लगा। इस बीच शादी का झांसा देकर वह यौन शोषण करते रहा । शादी के लिए दबाव बनाने पर सरस्वती पूजा के अवसर पर गत 24 जनवरी को युवक उसके घर आया और उसकी मांग में सिंदूर डाल दिया।

दूसरे दिन जब युवक घर जाने लगा तो वह भी उसके साथ जाने की जिद करने लगी, लेकिन युवक साड़ी लाने का बहाना कर फरार हो गया। पीड़िता ने थाना में आवेदन देकर आवश्यक पहल की गुहार लगाई गई।