Move to Jagran APP

गणतंत्र दिवस परेड के लिए चार छात्राओं का चयन

गिरिडीह आरके महिला कॉलेज गिरिडीह की राष्ट्रीय सेवा योजना की चार छात्राओं का चयन

By JagranEdited By: Published: Fri, 06 Nov 2020 04:13 PM (IST)Updated: Fri, 06 Nov 2020 04:13 PM (IST)
गणतंत्र दिवस परेड के लिए चार छात्राओं का चयन
गणतंत्र दिवस परेड के लिए चार छात्राओं का चयन

गिरिडीह : आरके महिला कॉलेज गिरिडीह की राष्ट्रीय सेवा योजना की चार छात्राओं का चयन पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर 2020 के लिए किया गया है। चयनित छात्राओं में नीलम कुमारी, शहजादी खातून, संध्या मिश्र और नीतू कुमारी शामिल हैं। बताया गया कि इन छात्राओं का चयन कॉलेज में लगातार अभ्यास के दौरान किया गया है। प्राचार्य डॉ. अनुज कुमार ने बताया कि छात्राएं शुक्रवार सुबह विनोबाभावे विश्वविद्यालय हजारीबाग जाएंगी और चयन प्रक्रिया में भाग लेंगी। गणतंत्र दिवस समारोह 2021 में भाग लेने के लिए विनोबाभावे विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं का चयन किया जा रहा है। यहां से चयनित विद्यार्थियों को दिसंबर में आगरा कैंट में एक माह का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद उनका चयन दिल्ली में परेड करने के लिए किया जाएगा। कॉलेज परिवार ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.