पूर्व मंत्री लालचंद महतो भाजपा छोड़ जदयू में शामिल
पूर्व ऊर्जा मंत्री लालचंद महतो अपने समर्थकों के साथ भाजपा छोड़कर जदयू में शामिल हो गए इसको लेकर इसलिए बाजार स्थित लालचंद महतो के आवास में सोमवार के संध्या एक सादे समारोह का आयोजन किया गया जिसमें जदयू के राष्ट्रीय महासचिव सह राज्यसभा सांसद रामचंद्र प्रसाद सिंह मुख्य रूप से उपस्थित होकर लालचंद महतो को जदयू में शामिल होने की घोषणा की उन्होंने कहा लालचंद महतो का पुन घर वापसी हुआ है जदयू मैं शामिल होने से झारखंड में जदयू मैं मजबूती
गिरिडीह : पूर्व ऊर्जा मंत्री लालचंद महतो समर्थकों के साथ भाजपा छोड़कर जदयू में शामिल हो गए। इसे लेकर इसरी बाजार स्थित महतो के आवास पर सोमवार की संध्या एक समारोह का आयोजन किया गया। इसमें जदयू के राष्ट्रीय महासचिव सह राज्यसभा सदस्य रामचंद्र प्रसाद सिंह मुख्य रूप से उपस्थिति थे। उन्होंने महतो के जदयू में शामिल होने की घोषणा की। कहा कि उनकी पुन: घर वापसी हुई है। उन्होंने विधानसभा चुनाव में डुमरी से जदयू प्रत्याशी के रूप में उनके चुनाव लड़ने की घोषणा की। लालचंद ने कहा कि झारखंड में रघुवर सरकार की गलत नीतियों के कारण भाजपा छोड़कर वे जदयू में शामिल हुए हैं। इस दौरान पूर्व पार्षद सह झारखंड जदयू के प्रभारी अरुण सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष त्रिभुवन दयाल, बिहार प्रदेश महासचिव रवींद्र कुमार, अरुण वर्मा, इंदर महतो, अशोक जैन, बैजनाथ महतो, डुमरचंद्र महतो सहित उनके समर्थक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।