Move to Jagran APP

केरल के बाढ़ पीड़ितों की मदद को कोष संग्रह

संवाद सहयोगी, बगोदर : केरल में बाढ़ की भयावह स्थिति को देखते हुए पीड़ितों की मदद के लिए भ

By JagranEdited By: Published: Mon, 20 Aug 2018 06:52 PM (IST)Updated: Mon, 20 Aug 2018 06:52 PM (IST)
केरल के बाढ़ पीड़ितों की मदद को कोष संग्रह
केरल के बाढ़ पीड़ितों की मदद को कोष संग्रह

संवाद सहयोगी, बगोदर : केरल में बाढ़ की भयावह स्थिति को देखते हुए पीड़ितों की मदद के लिए भाकपा माले के देशव्यापी आह्वान के तहत राहत कोष संग्रह अभियान बगोदर बाजार में चलाया गया। इस अभियान में बगोदर के पूर्व विधायक विनोद कुमार ¨सह, झामस महासचिव परमेश्वर महतो, जिप सदस्य पूनम महतो व सरिता महतो, पवन महतो, प्रमुख मुश्ताक अंसारी, संदीप जायसवाल, पूरन कुमार महतो, तेजनारायण पासवान, उप प्रमुख सरिता साव, धीरेन ¨सह, पूरन कुमार व अन्य लोग शामिल थे।

loksabha election banner

पूर्व विधायक विनोद कुमार ¨सह ने केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए एक माह का पेंशन भेजने की घोषणा की और आम लोगो से बाढ़ की भयावह स्थिति को देखते हुए वहां बाढ़ से जूझ रहे लोगों के लिए आर्थिक मदद करने की अपील की। बताते चलें कि बगोदर प्रखंड अंतर्गत माले समर्थित सभी जिला परिषद सदस्य, प्रमुख, उप प्रमुख और मुखिया ने भी एक एक महीने का मानदेय बाढ़ पीड़ितों की मदद में भेजने की घोषणा की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.