घर पर हमला करने आए लोगों पर फायरिंग, मची भगदड़; एक हिरासत में
गिरिडीह में फायरिंग होते ही भगदड़ मच गई। मौके पर पहुंची नगर थाना पुलिस ने हमला करने आए लोगों में से एक को हिरासत में ले लिया है।
By Sachin MishraEdited By: Published: Sun, 21 Oct 2018 12:12 PM (IST)Updated: Sun, 21 Oct 2018 12:12 PM (IST)
गिरिडीह, जेएनएन। नगर थाना अंतर्गत गद्दी मुहल्ला में रविवार की सुबह करीब दस बजे अपने घर पर हमला करने आए लोगों को खदेड़ने के लिए झामुमो के केंद्रीय कमेटी सदस्य ओमप्रकाश सिंह ने रिवॉल्वर से हवाई फायरिंग की। फायरिंग होते ही भगदड़ मच गई। मौके पर पहुंची नगर थाना पुलिस ने हमला करने आए लोगों में से एक शहनवाज को हिरासत में ले लिया है।
झामुमो नेता ओमप्रकाश सिंह के ढाई साल के पोते को स्टेशन रोड निवासी शहनवाज की बाइक से चोट लग गई थी। इससे आक्रोशित होकर ओमप्रकाश सिंह के परिजनों ने शहनवाज की पिटाई कर दी थी। करीब एक घंटे बाद शहनवाज के साथ आए 60 से 70 लोगों ने झामुमो नेता के घर को घेर लिया।
वे झामुमो नेता एवं उनके बेटे पर हमला करना चाह रहे थे। झामुमो नेता के अपने माउजर से दो राउंड फायरिंग करने के बाद सभी भाग गए। झामुमो नेता ने हालांकि फायरिंग से इनकार किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें