Move to Jagran APP

गिरिडीह में पांच मुखियों व 28 जलसहियों पर प्राथमिकी

गिरिडीह : शौचालय निर्माण में गड़बड़ी पर जिले के पांच मुखिया व 28 जल सहिया के खिलाफ प्राथमि

By JagranEdited By: Published: Fri, 03 Nov 2017 03:01 AM (IST)Updated: Fri, 03 Nov 2017 03:01 AM (IST)
गिरिडीह में पांच मुखियों व 28 जलसहियों पर प्राथमिकी
गिरिडीह में पांच मुखियों व 28 जलसहियों पर प्राथमिकी

गिरिडीह : शौचालय निर्माण में गड़बड़ी पर जिले के पांच मुखिया व 28 जल सहिया के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। प्रशासन की मानें तो शौचालय निर्माण में गड़बड़ी पर झारखंड की यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है।

loksabha election banner

आरोपी मुखियों में जमुआ प्रखंड अंतर्गत ¨सयाटांड़ पंचायत की गुणवंती देवी, देवरी धसकरीडीह की मालती सोरेन, मनिकबाद की गायत्री देवी, ढेंगाडीह की कृष्णा देवी और गादीदिघी के जानकी राम हैं। इसके अलावा सियांटांड़ की जलसहिया अनिता कुमारी, हारोडीह की ममता कुमारी, बरमसिया की काजल कुमारी, टटकरी की सविता देवी, गोसाईडीह की रूबी कुमारी, बिसनपुर की कविता देवी, मलाईडीह की मालती देवी, धरायटोला की अनिता देवी, देवरी प्रखंड की गादीदिघी पंचायत की सोनी देवी, काटीदिघी की मंजू देवी, गादीदिघी की शीला देवी, गड़िया की कुसुम देवी, टोलाटांड़ की शारदा देवी, माधोपुर की गौरी देवी, मंझलाडीह की सुनीता देवी, रायडीह की सुनीता देवी, धनुडीह की शोभा देवी, मनिकबाद पंचायत की गायत्री देवी, लबनिया की रीना ¨सह, ढेंगाडीह की रत्ना देवी, मंझलाडीह की ¨पकी देवी, चोलीडीह की कंचन देवी, गादी की पुष्पा देवी, धसकरीडीह नारायणपुर की सरिता हांसदा, कुरमाटांड़ की सुनीता हेम्ब्रम, कुंडलवादह संझली मुर्मू, जवारी की तालो मरांडी, बुढि़यासारे की अमला बेक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

उपायुक्त उमाशंकर ¨सह ने बताया पेयजल व स्वच्छता प्रमंडल-एक के तत्कालीन कार्यपालक अभियंता कुमार नीरज के कार्यकाल में इन पंचायतों में शौचालय निर्माण कार्य में भारी गड़बड़ी की गई थी। इसकी जांच के बाद सरकार के निर्देश पर आोरपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.