मुखिया का वित्तीय अधिकार जब्त
बगोदर प्रखंड के जरमूने पश्चिमी पंचायत के मुखिया संतोष रजक का वित्तीय शक्ति 14 वें वित राशि के दुरुपयोग के मामले मे जब्त करते हुए मुखिया पद से निलम्बित कर दिया है।इसे लेकर झारखंड सरकार ग्रमीण विकास विभाग पंचायती राज्य के आदेश पर उपायुक्त गिरिडीह के पत्रांक 766 दिनांक 2-12-2019 प्रतिवेदित किया गया है ।जिसमें कहा गया कि मुखिया संतोष रजक के द्वारा जरमूने पश्चिमी पंचायत मे 14 वें वित आयोग से सोलर स्ट्रीट लाइट के क्रय मे वितीय योजनाओं की
बगोदर : बगोदर प्रखंड के जरमून्ने पश्चिमी पंचायत के मुखिया संतोष रजक की वित्तीय शक्ति 14वीं वित्त राशि के दुरुपयोग के मामले में जब्त कर ली गई है। उन्हें निलंबित कर दिया गया। झारखंड सरकार ग्रामीण विकास विभाग पंचायती राज्य के आदेश पर उपायुक्त के पत्रांक में प्रतिवेदित किया गया है। सोलर स्ट्रीट लाइट के क्रय में योजनाओं की राशि का दुरुपयोग करने का मामला सामने आया है। इस पर उप विकास आयुक्त का मंतव्य प्राप्त किया गया। मुखिया पर लगे आरोप सही पाए जाने के फलस्वरूप उसे इस पद से निलंबित कर दिया गया था। मुखिया के कार्यो एवं दायित्वों का प्रभार उप मुखिया शंकर पटेल को दिया गया। उक्त जानकारी बगोदर के बीडीओ रविन्द्र कुमार ने दी।