समाज ने सरकारी सेवकों को किया सम्मानित
जागरण संवाददाता, गिरिडीह: अखिल भारतीय पासी समाज ने रविवार को शहर के आंबेडकर भवन में
जागरण संवाददाता, गिरिडीह: अखिल भारतीय पासी समाज ने रविवार को शहर के आंबेडकर भवन में सम्मान समारोह का आयोजन किया। इसमें विभिन्न सरकारी सेवकों को सम्मानित किया गया। उद्घाटन पटना से आए स्वतंत्रता सेनानी डा. धर्मदेव चौधरी ने किया।
मुख्य अतिथि समाज के झारखंड प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सुकर पासी के अलावा पुलिस उपाधीक्षक जितेंद्र कुमार चौधरी, सेवानिवृत्त डीएसपी जगदीश राम, वरीय उप समाहर्ता रंजन चौधरी, छत्रधारी महथा, साधु राम चौधरी, रामस्वरूप चौधरी, समीर राज चौधरी, ¨पकी भारती, डा. पूनम चौधरी, मुखिया सुनीता देवी आदि अतिथियों ने समाज के युवाओं को सम्मानित किया।
वक्ताओं ने संगठन को मजबूत करने और सामाजिक कुरीतियों को मिटाने पर बल दिया। जिला सचिव लक्ष्मी नारायण महथा ने कहा कि गत 2-3 वर्षो में विभिन्न पदों पर योगदान देने वाले युवाओं को इस समारोह में सम्मानित किया गया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने की। डोमन चौधरी, उपेंद्र महथा, अरुण चौधरी, विनोद महथा, मनोज चौधरी, विजय चौधरी, अमरेंद्र चौधरी, राहुल चौधरी, उमेश चौधरी, प्रवीण चौधरी आदि उपस्थित थे।