हाथियों ने घर में घुस कर सो रहे वृद्ध को मारा डाला, कई घरों में की तोड़फोड़
जंगली हाथियों के एक वृद्ध को कुचल कर मार डाला। घटना झारखंड के गिरिडीह की है।
By Edited By: Published: Mon, 27 Aug 2018 10:42 AM (IST)Updated: Mon, 27 Aug 2018 12:33 PM (IST)
जागरण संवाददाता, गिरिडीह। पीरटाड़ प्रखंड के सुगवाताड में सोमवार को तड़के जंगली हाथियों के झुंड ने करीब 70 वर्षीय वृद्ध धनेश्वर राय को कुचलकर मार डाला। हाथियों ने कई घरों में तोड़फोड़ भी की।
ग्रामीणों ने आग जलाकर बड़ी मुश्किल से हाथियों को भगाया। शनिवार की रात मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कोल्हारिया में भी हाथियों ने एक वृद्ध को कुचलकर मार डाला था। ग्रामीणों को हाथियों के आतंक से मुक्त कराने के बजाए वन विभाग हाथ पर हाथ धरे बैठा है। इससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।
सुगवाताड में धनेश्वर राय अपने घर के अंदर सोए हुए थे। हाथी दीवार तोड़कर घर के अंदर घुस गए और उन्हें मार डाला। सुबह पुलिस एवं वन विभाग की टीम पहुंची। शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें