ईवीएम में कैद हुई धनवार के 14 उम्मीदवारों की किस्मत
छिटपुट घटनाओं के बीच गुरुवार को धनवार विधानसभा सीट पर 14वां विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। इसके साथ ही 14 उम्मीदवारों का भविष्य ईवीएम में बंद हो गया। कड़ी सुरक्षा के बावजूद धनवार के मध्यविद्यालय में पुलिस व मतदाता जबकि पलँगी के एक बूथ पर समर्थक आपस में भिड़ गए। जिसमे एक पक्ष के चार समर्थक घायल हो गए। सभी चारो घायल भाकपा माले के समर्थक हैं। हालांकि पुलिस ने ऐन वक्त पर पहुंचकर स्थिति को संभाल लिया। मतदान शुरू करने से पहले पीठासीन अधिकारियों ने सात बजे मॉक पोल करके एजेंटों को दिखाया। वैसे मतदान शुरू होते ही लोकसभा चुनाव को लेकर मतदाताओं में उत्सुकता
खोरीमहुआ : छिटपुट घटनाओं के बीच गुरुवार को धनवार विस सीट पर 14 वां विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। इसके साथ ही 14 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में बंद हो गई। कड़ी सुरक्षा के बावजूद धनवार के मध्य विद्यालय में पुलिस व मतदाताओं जबकि पलंगी के एक बूथ पर समर्थक आपस में भिड़ गए, जिसमें एक पक्ष के चार समर्थक घायल हो गए। सभी घायल भाकपा माले के समर्थक हैं। पुलिस ने ऐन वक्त पर पहुंचकर स्थिति को संभाल लिया। मतदान शुरू करने से पहले पीठासीन अधिकारियों ने सात बजे मॉक पोल करके एजेंटों को दिखाया।
मतदान शुरू होते ही मतदाताओं में उत्सुकता देखने को मिली। मतदान करने लोग पहुंच गए थे। सुबह 11 बजे तक 29 फीसदी मतदान रहा। इसके बाद पांच से दस फीसदी तक मतदान हर दो घंटे में बढ़ता रहा, लेकिन दोपहर 12 बजे के बाद मतदान में तेजी आई। करीब 17 फीसदी मतदान दो घंटे में हुआ। जो सुबह के हर दो घंटे में अंतराल के तैयार किए गए रिकॉर्ड के मुताबिक सबसे ज्यादा था। हालांकि कुछ बूथों पर दोपहर तक 40-50 फीसदी तक मतदान हुआ। बाजार क्षेत्रों में भी दोपहर से पहले मतदान धीमी गति से हुआ। तीन बजे तक यह मतदान हुआ, लेकिन कई बूथों पर लंबी कतार लगी होने के कारण मतदान निर्धारित समय तीन बजे के बाद तक चला। तीन बजे तक 60 फीसदी तक मतदान का ग्राफ रहा।
बुजुर्ग, बीमार, अक्षम व दिव्यांग मतदाताओं ने भी उत्सुकता के साथ अपने मत का प्रयोग किया। बाजार क्षेत्र में महिलाएं अपने परिवार के साथ वोट डालने जा रही थीं। ग्रामीण क्षेत्र में महिलाएं टोली बनाकर मतदान केंद्रों तक पहुंचीं। दिव्यांग, अक्षम तथा बीमार मतदाताओं को मतदान केंद्र तक लाने तथा पुन: घर पहुंचाने के लिए प्रशासनिक स्तर से अलग ही व्यवस्था की गई थी। स्थानीय बाल विकास परियोजना कर्मी तथा बीएलओ उन्हें ट्राई साइकिल से बूथ तक ले गए। बूथों पर किसी तरह की कोई गड़बड़ी न हो, इसे लेकर बूथवार तैनात किए गए पर्यवेक्षक पैनी नजर रखे हुए थे।
गरजासारण सरकारी स्कूल में मतदाताओं में अच्छा खासा उत्साह देखने को मिला। यहां लंबी कतार लगी थी। इनमें महिलाओं की अच्छी संख्या थी। धनवार के सरकारी प्लस टू उच्च विद्यालय में 11 बजे तक मतदान धीमी गति से चला। वहीं मध्य विद्यालय धनवार के सभी मतदान केंद्रों पर नौ बजे से लंबी कतार लग गई, जबकि दूसरे बूथों पर इक्का दूक्का मतदाता ही नजर आए।
आयोग के निर्देशों का नहीं हुआ पालन : मतदान केंद्रों पर चुनाव आयोग के कई निर्देशों का पालन केवल कागजों तक ही सीमित रहा। आयोग के निर्देश के मुताबिक कोई भी व्यक्ति मतदान केंद्र तक अपने वाहन को नहीं ले जा सकता था। उसे अपने वाहन 200 मीटर दूर ही खड़ा करने का आदेश था, लेकिन अधिकांश बूथों पर वोट डालने आने वाले लोग अपने वाहनों को मतदान केंद्र के अंदर तक ले जाते रहे।
मतदान पर एक नजर : सुबह 7 बजे : मतदान शुरू सुबह 8 बजे : 9.8 फीसद, सुबह 10 बजे : 28 फीसद, दोपहर 12 बजे : 48.46 फीसद, शाम 3 बजे : 59.86 फीसद मतदान हुआ था।