Move to Jagran APP

संस्कार युक्त शिक्षा से सभ्य बनेगा समाज

संस, सरिया (गिरिडीह) : एकल अभियान का मासिक अभ्यास वर्ग सरिया स्थित ठाकुरबाड़ी धर्मशाला में रविवार को

By JagranEdited By: Published: Sun, 24 Feb 2019 07:09 PM (IST)Updated: Sun, 24 Feb 2019 07:09 PM (IST)
संस्कार युक्त शिक्षा से सभ्य बनेगा समाज
संस्कार युक्त शिक्षा से सभ्य बनेगा समाज

संस, सरिया (गिरिडीह) : एकल अभियान का मासिक अभ्यास वर्ग सरिया स्थित ठाकुरबाड़ी धर्मशाला में रविवार को हुआ। अभ्यास वर्ग में सरिया तथा बगोदर संच के आचार्यो ने हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि एकल अभियान अंचल समिति के सचिव अनूप कुमार तर्वे ने पंचमुखी शिक्षा से संबंधित जानकारी ली। आचार्यों से कहा कि वे अभियान के तहत संचालित विद्यालयों में अध्ययनरत छात्रों की प्राथमिक शिक्षा पर अधिक ध्यान दें। उनके स्वास्थ्य के प्रति भी अभिभावकों को जागरूक करें। कहा कि गांव के विकास, स्वाभिमान जागरण से संबंधित बातों की चर्चा अपने पोषक क्षेत्रों में करें जिससे सभ्य समाज की रचना हो सके। उन्होंने बच्चों को संस्कार युक्त शिक्षा देने पर भी बल दिया।

loksabha election banner

इस मौके पर अंचल अभियान प्रमुख दशरथ मंडल, प्रशिक्षण प्रमुख महेंद्र महतो, गतिविधि प्रमुख राम प्रसाद, उषा देवी, गिरिजा देवी, नीतू देवी, बेबी कुमारी, पुष्पा देवी, सुनीता कुमारी, झूलन देवी, आरती कुमारी, बबीता देवी, गिरिजा देवी, अनिता देवी, कौशल्या, मंजू, प्रीति, सरिता, सुनीता, प्रमिला, डोली, चंपा, पूनम, प्रतिमा, धनेश्वरी, रीना, रेणु, कविता, मालती, जानकी, अनूप मरांडी, लीलावती, ¨पकी, सरस्वती, अशोक वर्मा सहित साठ आचार्य आचार्या उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.