प्रतियोगिता में 13 विद्यालय के बच्चों ने भाग लिया
निमियाघाट (गिरिडीह) : राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर स्थानीय पीएनडी जैन उच्च विद्यालय इसरी बाज
निमियाघाट (गिरिडीह) : राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर स्थानीय पीएनडी जैन उच्च विद्यालय इसरी बाजार के परिसर में प्रखंडस्तरीय स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की तरफ से तीन दिवसीय खेल अंडर 14 से 17 बालक एवं बालिका वर्ग प्रतियोगिताओं का आयोजन शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। बताते चलें कि पहले दिन हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी चंद्रशेखर भरती, वरिष्ठ शिक्षक कृष्ण कुमार ¨सह व भैया लाल जैन ने संयुक्त रूप से खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में कुल तेरह उच्च विद्यालयों से चयनित प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। खेल में बालिका एवं बालक वर्ग के लिए 100 मीटर एवं 200 मीटर दौड़, कबड्डी एवं बैड¨मटन खेल का आयोजन किया गया। कबड्डी का फाइनल मैच कस्तूरबा गांधी बालिका उच्च विद्यालय डुमरी बनाम उत्क्रमित उच्च विद्यालय जरूआडीह के बीच खेला गया जिसमें जरूआडीह की टीम विजयी रही। बैड¨मटन का फाइनल मैच कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बनाम उत्क्रमित उच्च विद्यालय नगरी के बीच खेला गया जिसमें कस्तूरबा गांधी बालिका उच्च विद्यालय डुमरी विजयी रही। खेल का संचालन एवं उद्घोषक की भूमिका देवेश कुमार देव ने निभाई। खेल के प्रभारी दयानंद कुमार थे। निर्णायक मंडली में जानकी हरिजन, मुमताज अहमद व युगल किशोर महतो शामिल थे। खेल को सफल बनाने में गौरीशंकर महतो, कमल किशोर महतो, उमेश कुमार विश्वकर्मा, मिथलेश कुमार, सुब्रत कुमार सामंत, विवेक जैन, संजीत कुमार, डॉ. श्याम कुमार ¨सह, रूपलाल मंडल, सदानंद प्रसाद, प्रमोद कुमार यादव, रजत जैन आदि जुटे थे।