दुर्गापूजा : बक्सीडीह में दुर्गोत्सव की धूम
जासां, गिरिडीह: शहर से सटे बक्सीडीह गांव में शारदीय नवरात्रि में दुर्गोत्सव की धूम मची हु
By JagranEdited By: Published: Wed, 17 Oct 2018 07:24 PM (IST)Updated: Wed, 17 Oct 2018 07:24 PM (IST)
जासां, गिरिडीह: शहर से सटे बक्सीडीह गांव में शारदीय नवरात्रि में दुर्गोत्सव की धूम मची हुई है। मां दुर्गा की की पूजा यहां 1976 में दिगंबर प्रसाद और स्थानीय लोगों के प्रयास से शुरू हुई। तब इस गांव के आसपास कहीं अन्य स्थान पर मां दुर्गा की प्रतिमा नहीं स्थापित होती थी। बाद में पपरवाटांड़ में पूजा शुरू की गई। पिछले 42 सालों में इस पूजा मंडप में काफी बदलाव आया है। छोटे मंडप से शुरू हुआ यह पूजा स्थल आज एक भव्य मंदिर का रूप ले चुका है। इस मंदिर में शारदीय नवरात्र के साथ चैती नवरात्र होता है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें