बाबूलाल मरांडी से मिले डॉ अजय, गोड्डा सीट पर नहीं बनी बात
Babulal marandi. डॉ अजय कुमार ने बाबूलाल मरांडी से मुलाकात की। गोड्डा सीट पर अभी तक बात नहीं बन पाई है।
By Sachin MishraEdited By: Published: Wed, 13 Feb 2019 12:33 PM (IST)Updated: Wed, 13 Feb 2019 02:13 PM (IST)
गिरिडीह, जेएनएन। झारखंड में गोड्डा लोकसभा सीट को लेकर महागठबंधन की गांठ खुलने का नाम नहीं ले रहा है। झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी को मनाने की कोशिश में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार मंगलवार की रात से बुधवार सुबह 11 बजे तक लगे रहे।
बाबूलाल मरांडी से उन्होंने मंगलवार की देर रात व बुधवार की सुबह करीब दस बजे बरगंडा स्थित उनके आवास पर जाकर मिले। दोनों नेताओं के बीच बंद कमरे में गुफ्तगू हुई। सूत्रों के अनुसार, बाबूलाल पिघले नहीं हैं। बाबूलाल ने होटल जाकर आरपीएन सिंह से मिलने से इनकार कर दिया है। गोड्डा सीट पर वे अभी भी अड़े हुए हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें