भूमि अधिग्रहण बिल के खिलाफ विपक्षियों ने दिया धरना
गांडेय (गिरिडीह) : प्रखंड में शुक्रवार को संयुक्त विपक्षी दलों के आह्वान पर भूमि अधिग्रहण संशोधन बिल
गांडेय (गिरिडीह) : प्रखंड में शुक्रवार को संयुक्त विपक्षी दलों के आह्वान पर भूमि अधिग्रहण संशोधन बिल के खिलाफ प्रतिवाद मार्च निकालते हुए प्रखंड मुख्यालय में धरना दिया गया। इसमें राज्यपाल के नाम गांडेय बीडीओ के मार्फत एक ज्ञापन सौंपकर अविलंब झारखंड विरोधी भूमि अधिग्रहण संशोधन बिल को रद करने की मांग की गई। कार्यक्रम की अगुवाई भाकपा माले नेता राजेश यादव तथा जेएमएम नेत्री कर्मिला टुडू ने संयुक्त रुप से की। यादव ने कहा कि झारखंड सरकार यहां की जमीन लूटकर कंपनियों को देने की गरज से तरह तरह के षडयंत्र कर रही है। इस काम में केंद्र में बैठी मोदी सरकार का पूरा सहयोग है। मोदी-रघुवर की जोड़ी झारखंड को कंगाल करने पर तुली है। खनिज संसाधनों पर बेतहाशा कब्जे के बाद अब यहां की जमीन पर भी इन्होंने नजर गड़ा दी है और येन-केन-प्रकारेण इस पर पूंजीपतियों को बैठाना चाहती है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि संयुक्त विपक्षी दलों के आह्वान पर भूमि अधिग्रहण संशोधन बिल विरोधी आंदोलन का पुरजोर समर्थन करें। मौके पर माले के महताब अली मिर्जा, जिप सदस्य गोपिन मुर्मू, बबली मरांडी, महालाल सोरेन, जेएमएम के भैरव वर्मा, ध्रुवदेव पंडित, कांग्रेस नेता अकबर अंसारी, युनूस अंसारी, माले नेता राजू पासवान, शंकर वर्मा, रोहित यादव, रामलाल ¨सह, जागेश्वर ¨सह एवं अशोक राम आदि मौजूद थे।