22 अगस्त से दौड़ेगी धनबाद-कोयंबटूर अमृत भारत एक्सप्रेस, दक्षिण भारत के सफर का मिला नया विकल्प
नई अमृत भारत एक्सप्रेस 22 अगस्त 2026 से धनबाद और कोयंबटूर के बीच साप्ताहिक रूप से चलेगी, जिससे दक्षिण भारत यात्रा आसान होगी।

Dhanbad Coimbatore Amrit Bharat Express का हजारीबाग रेलवे स्टेशन पर भी होगा ठहराव।
HighLights
धनबाद-कोयंबटूर अमृत भारत एक्सप्रेस 22 अगस्त 2026 से शुरू।
साप्ताहिक ट्रेन हजारीबाग रोड सहित कई स्टेशनों पर रुकेगी।
दक्षिण भारत, खासकर वेल्लोर, यात्रा अब होगी सुविधाजनक।
संवाद सहयोगी, सरिया (गिरिडीह)। सरिया स्थित हजारीबाग रोड रेलवे क्षेत्र के यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे ने धनबाद से कोयंबटूर के बीच नई अमृत भारत एक्सप्रेस के परिचालन को मंजूरी दी है।
ट्रेन संख्या 22363/22364 धनबाद-कोयंबटूर-धनबाद अमृत भारत एक्सप्रेस का परिचालन साप्ताहिक होगा। ट्रेन संख्या 22363 धनबाद से 22 अगस्त 2026 शनिवार को पहली बार रवाना होगी, जबकि 22364 कोयंबटूर से 25 अगस्त 2026 मंगलवार को चलेगी।
ट्रेन धनबाद से चलकर गोमो, हजारीबाग रोड, कोडरमा, गया समेत विभिन्न प्रमुख स्टेशनों से होकर दक्षिण भारत की ओर जाएगी। धनबाद से चलने वाली ट्रेन का हजारीबाग रोड स्टेशन पर निर्धारित ठहराव 17:23 से 17:25 बजे तक रहेगा।
इससे सरिया सहित आसपास के क्षेत्र के यात्रियों को दक्षिण भारत की यात्रा के लिए नई रेल सुविधा मिलेगी। नई ट्रेन के शुरू होने से वेल्लोर में इलाज कराने जाने वाले मरीजों और उनके स्वजन को विशेष सहूलियत मिलने की उम्मीद है।
कोयंबटूर तक सीधी ट्रेन सुविधा उपलब्ध होने से दक्षिण भारत की ओर जाने वाले यात्रियों को आगे की यात्रा में सुविधा मिलेगी। सरिया, बगोदर, बिरनी और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग बेहतर इलाज के लिए वेल्लोर जाते हैं।
यह भी पढ़ें- कुमारधुबी स्टेशन पर पटना इंटरसिटी का होगा ठहराव! BJP प्रतिनिधिमंडल ने डीआरएम से की बात
ऐसे यात्रियों के लिए नई ट्रेन से दक्षिण भारत पहुंचना पहले की तुलना में अधिक सुविधाजनक हो सकेगा। वापसी में ट्रेन संख्या 22364 कोयंबटूर से धनबाद के लिए चलेगी।
यह भी पढ़ें- धनबाद-कोयंबटूर के बीच चलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे बोर्ड ने जारी किया आदेश; CMC वेल्लूर के लिए नया विकल्प
ट्रेन में कुल 22 अमृत भारत कोच होंगे। इसके परिचालन से रोजगार, व्यवसाय और इलाज के लिए दक्षिण भारत जाने वाले यात्रियों को लाभ मिलने की उम्मीद है।
Dhanbad Coimbatore Amrit Bharat Express
