विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

धनबाद-कोयंबटूर के बीच चलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे बोर्ड ने जारी किया आदेश; CMC वेल्लूर के लिए नया विकल्प

Published: Tue, 11 Aug 2026 02:07 PM (IST)

Indian Railway Update: रेलवे बोर्ड ने धनबाद और कोयंबटूर के बीच एक और अमृत भारत ट्रेन को मंजूरी दे दी ...और पढ़ें

धनबाद-कोयंबटूर के बीच चलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस। (फाइल फोटो)

धनबाद-कोयंबटूर के बीच चलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. धनबाद-कोयंबटूर के बीच नई अमृत भारत ट्रेन को मंजूरी।

  2. गोमो, पारसनाथ, हजारीबाग, कोडरमा, काटपाडी होकर चलेगी ट्रेन।

  3. वेल्लूर इलाज कराने जाने वाले मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत।

जागरण संवाददाता, धनबाद। Railway Board Order धनबाद से कोयंबटूर के बीच एक और अमृत भारत ट्रेन चलेगी। रेलवे बोर्ड ने नई ट्रेन को मंजूरी दे दी है। पहली धनबाद, चंद्रपुरा, बोकारो और रांची के बाद अब दूसरी अमृत भारत एक्सप्रेस धनबाद से गोमो, पारसनाथ, हजारीबाग, कोडरमा होकर चलेगी।

Dhanbad-Coimbatore Amrit Bharat

कोयंबटूर जानेवाली अमृत भारत एक्सप्रेस काटपाडी होकर चलेगी। इससे इलाज कराने वेल्लूर जानेवाले मरीजों को भी बड़ी राहत मिल सकेगी। धनबाद से प्रत्येक शनिवार और कोयंबटूर से प्रत्येक मंगलवार को चलेगी।

10 अगस्त को रेलवे बोर्ड के निदेशक कोचिंग संजय आर नीलम ने इससे जुड़ा आदेश जारी कर दिया है। ट्रेन के चलने की तिथि जल्द जारी होगी। ट्रेन का प्राइमरी मेंटेनेंस धनबाद में होगा।

इन स्टेशन पर ठहराव

गोमो, पारसनाथ, हजारीबाग, कोडरमा, गया, अनुग्रह नारायण रोड, डेहरी आन सोन, सासाराम, भभुआ रोड, डीडीयू, मीजापुर, प्रयागराज छिवकी, सतना, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, पिपरिया, इटारसी, बैतुल, नागपुर, चंद्रपुर, बल्हारशाह, सिरपुर कागजनगर, मंचेरियाल, पेडापल्ली, वारंगल, महबूबाबाद, खम्मम, विजयवाड़ा, ओगोल, नेल्लोर, गुडूर, रेणीगुंटा, तिरुत्तनी, काडपाडी, जोलारपेट्टई, सैलम, इरोड और तिरुप्पुर।

टाइम टेबल

22363 धनबाद-कोयंबटूर अमृत भारत एक्सप्रेस धनबाद से प्रत्येक शनिवार को चलेगी। धनबाद से शाम 4:10 पर खुल कर सोमवार की शाम 6:30 पर कोयंबटूर पहुंचेगी।

22364 कोयंबटूर-धनबाद अमृत भारत एक्सप्रेस कोयंबटूर से प्रत्येक मंगलवार को चलेगी। कोयंबटूर से सुबह 7:50 पर खुल कर गुरुवार दोपहर 1:00 बजे धनबाद आएगी।