विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गिरिडीह में रिटायर्ड CI के घर सुबह-सुबह ACB की दबिश, दो साल पहले भी हुई थी छापामारी

Published: Fri, 20 Nov 2026 11:03 AM (IST)

गिरिडीह के शास्त्री नगर में सेवानिवृत्त सीआई उदयशंकर प्रसाद के आवास पर धनबाद एसीबी की टीम ने छापामारी की है। यह कार्रवाई हजारीबाग के पूर्व एसडीओ से जुड़े जमीन हेराफेरी मामले में की जा रही है, दो साल पहले भी ऐसी ही छापामारी हुई थी।

धनबाद एसीबी की फाइल फोटो। (फोटो सोर्स- जागरण आर्काइव)

धनबाद एसीबी की फाइल फोटो। (फोटो सोर्स- जागरण आर्काइव)

HighLights

  1. गिरिडीह में सेवानिवृत्त सीआई उदयशंकर प्रसाद के घर एसीबी की छापामारी।

  2. धनबाद एसीबी टीम ने जमीन हेराफेरी मामले में की यह कार्रवाई।

जागरण संवाददाता, गिरिडीह। गिरिडीह के शास्त्री नगर निवासी सेवानिवृत्त सीआई उदयशंकर प्रसाद के आवास पर एसीबी की कार्रवाई चल रही है। धनबाद एसीबी की टीम ने अलसुबह उनके आवास पर छापामारी की। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई हजारीबाग सदर के तत्कालीन एसडीओ शैलेश कुमार से जुड़े जमीन हेराफेरी के मामले के सिलसिले में की जा रही है।

इससे पहले भी वर्ष 2024 में एसीबी ने उनके आवास पर छापामारी की थी। हालांकि, इस बार की कार्रवाई का आधिकारिक कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। फिलहाल इसे पूर्व में जमीन हेराफेरी मामले में हुई छापामारी से जोड़कर देखा जा रहा है।

एसीबी की टीम स्थानीय पुलिस के सहयोग से कार्रवाई कर रही है। छापामारी के दौरान किसी को भी आवास के अंदर या बाहर आने-जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। 

नोट- इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।